दावोस : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से स्वीडन-इंडिया बिज़नेस काउंसिल की मुख्य प्रतिनिधि की मुलाकात

दावोस : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से स्वीडन-इंडिया बिज़नेस काउंसिल की मुख्य प्रतिनिधि की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्वीडन-इंडिया बिज़नेस काउंसिल की चीफ इंडिया रिप्रेज़ेंटेटिव सेसिलिया ओल्डने ने झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष सह विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और राज्य के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान झारखंड और स्वीडन के बीच व्यापार और निवेश सहयोग को और मजबूत करने पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में सेसिलिया ओल्डने ने झारखंड के साथ आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए स्वीडन-इंडिया बिज़नेस काउंसिल की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल भारत में 50 से अधिक स्वीडिश कंपनियां सक्रिय हैं और आने वाले समय में झारखंड इन कंपनियों के लिए एक अहम निवेश केंद्र के रूप में उभर सकता है।

दावोस में हुई इस चर्चा और मुख्यमंत्री के पिछले वर्ष के स्वीडन दौरे के दौरान वोल्वो सहित अन्य स्वीडिश कंपनियों से हुई बातचीत के निष्कर्षों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अप्रैल माह में एक विशेष राउंडटेबल बैठक आयोजित करने पर भी सहमति बनी। प्रस्तावित बैठक में अर्बन मोबिलिटी से जुड़े विषयों, खासकर शहरी परिवहन के वित्तपोषण पर चर्चा करने की योजना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखंड सरकार हर वर्ष सरकारी स्कूलों के लाखों विद्यार्थियों को साइकिलें उपलब्ध कराती है, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने स्वीडन-इंडिया बिज़नेस काउंसिल से आग्रह किया कि राज्य में साइकिल उपयोग और स्कूल बच्चों के लिए ई-साइकिल की संभावनाओं पर एक व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार की जाए, जिससे यह तय किया जा सके कि ई-साइकिल को बच्चों तक प्रभावी ढंग से कैसे पहुंचाया जा सकता है।

Trending News

बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
Sep 11, 2026, 6:11:00 PM
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
Sep 11, 2026, 5:55:00 PM