गोपनीय दस्तावेज़ लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, कोर्ट ने जारी किया समन

 गोपनीय दस्तावेज़ लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, कोर्ट ने जारी किया समन

झारखंड के विधायक सरयू राय से जुड़े कथित गोपनीय दस्तावेज लीक प्रकरण में न्यायालय ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। सांसद एवं विधायक मामलों की विशेष अदालत (एमपी/एमएलए कोर्ट) ने अभियोजन पक्ष की याचिका स्वीकार करते हुए सरकारी कर्मचारी शंभू सिंह को मामले में आरोपी के रूप में शामिल करने की अनुमति दे दी है। अदालत ने उनके खिलाफ समन जारी करने का निर्देश भी दिया है और उन्हें 5 अगस्त को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए कहा है।

अभियोजन पक्ष ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 319 के तहत आवेदन दाखिल कर अदालत से शंभू सिंह को आरोपी बनाने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन ने तर्क दिया कि मुकदमे में पेश किए गए गवाहों के बयानों से उनकी भूमिका सामने आई है।

अदालती कार्यवाही के दौरान अब तक अभियोजन पक्ष की ओर से अनुसंधान अधिकारी सहित कुल 12 गवाहों की गवाही दर्ज कराई जा चुकी है। इनमें से चार गवाहों ने अपने बयान में दावा किया कि उन्होंने शंभू सिंह को कथित गोपनीय दस्तावेजों की तस्वीर लेते हुए देखा था। इन्हीं बयानों को आधार बनाकर अदालत ने उन्हें मुकदमे में आरोपी के रूप में शामिल करने की अनुमति प्रदान की।

यह मामला मई 2022 में दर्ज उस प्राथमिकी से जुड़ा है, जिसे स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन अवर सचिव ने डोरंडा थाना में दर्ज कराया था। शिकायत में विधायक सरयू राय पर स्वास्थ्य विभाग के गोपनीय दस्तावेजों को अवैध रूप से प्राप्त कर सार्वजनिक करने का आरोप लगाया गया था।

इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर सरयू राय ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर कोरोना महामारी के दौरान कोविड प्रोत्साहन राशि के वितरण में कथित अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों का आरोप लगाया था। उन्होंने तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर नियमों की अनदेखी करते हुए लगभग 60 लोगों को अवैध तरीके से प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराने का आरोप लगाया था।

अब शंभू सिंह को आरोपी बनाए जाने की अनुमति मिलने के बाद मामले की सुनवाई एक नए चरण में प्रवेश कर गई है। 5 अगस्त को उनकी अदालत में पेशी के बाद इस मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM