झारखंड में ठंड की विदाई शुरू, लेकिन सुबह की सिहरन बरकरार

झारखंड में ठंड की विदाई शुरू, लेकिन सुबह की सिहरन बरकरार

झारखंड में बसंत ऋतु की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। सर्दी धीरे-धीरे विदा होने के संकेत दे रही है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं चलने के कारण लोगों को अब भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, दिन चढ़ते ही धूप तेज होने से कई इलाकों में गर्मी का अहसास बढ़ गया है।

बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन यह अब भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। इसी तरह अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के कारण मौसम का यह उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत पर असर डाल सकता है। चिकित्सकों की मानें तो ऐसे बदलाव के कारण सर्दी-खांसी, सांस संबंधी परेशानी और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

गुमला और हजारीबाग में पारा 10 डिग्री से नीचे

मौसम केंद्र रांची की 5 फरवरी को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में सबसे ठंडे जिले गुमला और हजारीबाग रहे, जहां न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से 15.7 डिग्री के बीच रहा। प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार दर्ज हुआ:

  • रांची: 13.4 डिग्री

  • जमशेदपुर: 15.7 डिग्री

  • बोकारो: 12.6 डिग्री

  • डालटनगंज: 11.1 डिग्री

  • सरायकेला: 13.9 डिग्री

  • इसके अलावा, कोडरमा में 15.4, खूंटी में 11.2, लातेहार में 12.1, लोहरदगा में 11.0, पाकुड़ में 11.5 और सिमडेगा में 13.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

    चाईबासा में लगातार बढ़ रही गर्मी

    अधिकतम तापमान के मामले में चाईबासा लगातार सबसे गर्म जिला बना हुआ है। बीते 24 घंटों में यहां अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे एक दिन पहले यानी 4 फरवरी को चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री दर्ज हुआ था।

    राज्य में दूसरे स्थान पर सरायकेला रहा, जहां अधिकतम तापमान भी 31.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

    अन्य जिलों में अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा:

    • जमशेदपुर: 30.1 डिग्री

  • बोकारो: 29.1 डिग्री

  • पाकुड़: 29.1 डिग्री

  • खूंटी: 28.6 डिग्री

  • डालटनगंज: 27.6 डिग्री

  • देवघर: 27.4 डिग्री

  • लोहरदगा: 26.8 डिग्री

  • रांची: 26.6 डिग्री

  • गुमला: 26.3 डिग्री

  • कोडरमा: 25.9 डिग्री

  • हजारीबाग: 24.8 डिग्री

  • वहीं राज्य में सबसे कम अधिकतम तापमान लातेहार में दर्ज किया गया, जहां पारा 22.9 डिग्री रहा। मौसम केंद्र रांची के अनुसार 5 फरवरी की सुबह राज्य के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला। गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में दृश्यता काफी घट गई और विजिबिलिटी 50 मीटर से 200 मीटर के बीच रही। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में भी राज्य के कई इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। हालांकि तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना फिलहाल नहीं है। विभाग ने सुबह के समय ठंडी हवाओं को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

    Trending News

    धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
    धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
    Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
    'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
    'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
    Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
     'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
    'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
    Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
     प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
    प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
    Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
    PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
    PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
    Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
     पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
    पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
    Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
    भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
    भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
    Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
    गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
    गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
    Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
    चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
    चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
    Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
    गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
    गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
    Sep 09, 2026, 10:24:00 AM