शादी की 20वीं सालगिरह पर पत्नी संग रजरप्पा पहुंचे CM हेमंत, बच्चे भी रहे साथ

शादी की 20वीं सालगिरह पर पत्नी संग रजरप्पा पहुंचे CM हेमंत, बच्चे भी रहे साथ

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन आज अपनी शादी की 20वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए दोनों परिवार के साथ रजरप्पा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके बच्चे भी साथ मौजूद रहे। मंदिर परिसर में परिवार के साथ बिताए गए ये क्षण बेहद सादगीपूर्ण और भावुक नजर आए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने 7 फरवरी 2006 को विवाह किया था। आज उनके वैवाहिक जीवन के दो दशक पूरे हो गए। इन 20 वर्षों में दोनों ने निजी जीवन के साथ-साथ सार्वजनिक और राजनीतिक जिम्मेदारियों में भी एक-दूसरे का मजबूत सहारा बनकर साथ निभाया है।

कल्पना सोरेन को माना जाता है मजबूत आधार

राजनीतिक गलियारों में कल्पना सोरेन को केवल मुख्यमंत्री की पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि उनके भरोसेमंद सहयोगी के रूप में भी देखा जाता है। बताया जाता है कि कठिन परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण समय में उन्होंने हमेशा हेमंत सोरेन का हौसला बढ़ाया और उनके फैसलों में मजबूती से साथ दिया। 

सोरेन परिवार में कल्पना सोरेन को ‘लेडी लक’ माना जाता है। चर्चा है कि उनके परिवार में आने के बाद सोरेन परिवार की किस्मत ने नया मोड़ लिया। कई मौकों पर वे संकट के समय परिवार की ताकत बनकर सामने आई हैं।

शादी समारोह में हुई थी पहली मुलाकात

जानकारी के अनुसार, कल्पना सोरेन और सोरेन परिवार की पहली मुलाकात ओडिशा में हुई थी। यह मुलाकात दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बेटी की शादी के दौरान हुई थी। कहा जाता है कि इसी समारोह में दोनों परिवारों के बीच रिश्ता तय करने की बातचीत आगे बढ़ी और आपसी सहमति से विवाह का निर्णय लिया गया। 

Trending News

'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM