भारत के पहले आदिवासी नेता के रूप में WEF में शामिल हुए CM हेमंत, WEF ने दिया प्रतिष्ठित व्हाइट बैज

भारत के पहले आदिवासी नेता के रूप में WEF में शामिल हुए CM हेमंत, WEF ने दिया प्रतिष्ठित व्हाइट बैज

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की वार्षिक बैठक दावोस में भाग लिया। वे भारत के पहले आदिवासी निर्वाचित नेता बने, जिन्हें WEF ने इस वैश्विक मंच पर मान्यता दी। झारखंड में उनके नेतृत्व में हो रहे परिवर्तनात्मक कार्यों को देखते हुए WEF प्रतिनिधियों ने उन्हें प्रतिष्ठित व्हाइट बैज से सम्मानित किया, जो राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों को दिए जाने वाले विशेष सम्मान के समकक्ष माना जाता है। यह सम्मान झारखंड के लिए गर्व का विषय है।

व्हाइट बैज प्राप्त करने वाले नेताओं को WEF कांग्रेस सेंटर और सभी विशेष कार्यक्रमों में समान प्रवेश मिलता है। WEF इसे विश्व स्तर पर चुने हुए वैश्विक नेताओं को प्रदान करता है। इस समय दावोस में इसी मंच पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुखों के भाग लेने की संभावना है।

WEF के वरिष्ठ प्रतिनिधि शैलेश और अनूप ने बताया कि WEF झारखंड के साथ दीर्घकालिक साझेदारी स्थापित करने में रुचि रखता है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा WEF अध्यक्ष को भेजे गए औपचारिक पत्र की भी सराहना की और इसे झारखंड की विकास-धारा और वैश्विक स्तर पर भागीदारी की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया।

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि दावोस में झारखंड और WEF के बीच लगातार संवाद जारी है और प्राथमिकताओं के अनुरूप सहयोग को आगे बढ़ाया जा रहा है। क्रिटिकल मिनरल्स, समावेशी एवं लचीला समाज, जलवायु कार्रवाई और ऊर्जा संक्रमण जैसे तीन प्रमुख विषयों पर साझा दृष्टिकोण और भविष्य की रूपरेखा पर विस्तृत बातचीत हुई।

WEF प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को WEF साइट का दौरा करने का निमंत्रण दिया और बताया कि WEF अध्यक्ष भी झारखंड के साथ भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा के लिए इच्छुक हैं।

इस सम्मान और संवाद ने वैश्विक मंच पर झारखंड की पहचान को और मजबूत किया है और राज्य की समावेशी, टिकाऊ तथा दीर्घकालिक विकास प्रतिबद्धता को विश्वस्तर पर प्रदर्शित किया है।

Trending News

बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
Sep 11, 2026, 6:11:00 PM
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
Sep 11, 2026, 5:55:00 PM