बाल तस्करी गिरोह पर प्रहार! रांची पुलिस ने 20 अन्य बच्चों को कराया मुक्त

बाल तस्करी गिरोह पर प्रहार! रांची पुलिस ने 20 अन्य बच्चों को कराया मुक्त

अंश और अंशिका की 14 जनवरी को सकुशल बरामदगी के बाद राजधानी रांची में बाल तस्करी के खिलाफ पुलिस की मुहिम और तेज हो गई है। इसी सिलसिले में रांची पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने छापेमारी कर 20 अन्य बच्चों को विभिन्न ठिकानों से सुरक्षित निकाला है। ये बच्चे बाल तस्करी के आरोपियों और उनसे जुड़े लोगों के पास पाए गए।

सोमवार को पुलिस ने सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार, कुल 50 बच्चों का सत्यापन किया जा रहा है, जिनमें से 12 बच्चे ऐसे हैं जिन्हें एक दिन पहले ही बरामद किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन 12 बच्चों का अपहरण तस्करी के उद्देश्य से किया गया था। हालांकि, बाकी 38 बच्चों की स्थिति को लेकर पुलिस अभी जांच में जुटी है कि वे भी किसी अपराध का शिकार हुए हैं या नहीं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि किन बच्चों को तस्करी के इरादे से अगवा किया गया था और किन मामलों में परिस्थितियां अलग हैं। गौरतलब है कि अंश–अंशिका मामले में 2 जनवरी को पहली प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जबकि 17 जनवरी को धुर्वा थाना में 13 बाल तस्करों और 12 बरामद बच्चों से जुड़े मामले में अलग एफआईआर दर्ज की गई। इन सभी मामलों की गहन जांच एसआईटी कर रही है।

तफ्तीश में यह भी सामने आया है कि बच्चों के अपहरण में शामिल गिरोह का मुख्य सरगना रामगढ़ जिले के कोठार क्षेत्र का विरोधी खेरवार है। उसके प्रमुख सहयोगियों में कोठार का ही एंथोनी खरवार और सिल्ली के टुटकी नवाडीह निवासी आशिक गोप सहित अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।

जिन 12 बच्चों के अपहरण की पुष्टि हुई है, उनके माता-पिता की पहचान और तलाश का काम तेज कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभिभावकों का सत्यापन पूरा होने के बाद डीएनए जांच भी कराई जाएगी, ताकि बच्चों को सही परिवार तक सुरक्षित लौटाया जा सके। ये सभी बच्चे रांची के सिल्ली, रामगढ़ के कोठार और लातेहार जिले के बारियातू इलाके से बरामद किए गए हैं।

फिलहाल, रांची पुलिस बाल तस्करी के इस नेटवर्क की हर कड़ी को उजागर करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

Trending News

हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
Sep 11, 2026, 6:11:00 PM