बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, झारखंड पुलिस के साहस को कांग्रेस नेताओं ने सराहा

बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, झारखंड पुलिस के साहस को कांग्रेस नेताओं ने सराहा

झारखंड में सक्रिय बाल तस्करी गिरोह के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई ने एक बार फिर राज्य की कानून-व्यवस्था और मानवीय संवेदनशीलता को मजबूती दी है। पुलिस ने न केवल तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया, बल्कि अंश–अंशिका के बाद कन्हैया कुमार सहित एक दर्जन से ज्यादा लापता बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाने में सफलता हासिल की। इस कार्रवाई से कई परिवारों को राहत मिली है और पुलिस पर आम जनता का विश्वास और गहरा हुआ है।

इस उल्लेखनीय सफलता के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे और मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा तथा वरीय आरक्षी अधीक्षक राकेश रंजन से भेंट कर उन्हें और पूरी टीम को बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षित बरामदगी और संगठित गिरोह के भंडाफोड़ ने यह साबित कर दिया है कि झारखंड पुलिस अपने दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ मानवीय मूल्यों के प्रति भी पूरी तरह सजग है।

भेंट के दौरान डीजीपी तदाशा मिश्रा ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस नहीं, बल्कि समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस तरह के संगठित अपराधों के खिलाफ कठोर कदम आगे भी जारी रहेंगे। वहीं, वरीय आरक्षी अधीक्षक राकेश रंजन ने जनता की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लोगों का सहयोग पुलिस की इस सफलता में अहम रहा है।

कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे ने इस उपलब्धि को किसी राजनीतिक दबाव या आंदोलन से जोड़ने को अनुचित बताया। उनका कहना था कि यह सफलता पूरी तरह झारखंड पुलिस की निरंतर, पेशेवर और संवेदनशील कार्यशैली का परिणाम है। उन्होंने जोर दिया कि बच्चों की सकुशल वापसी जैसे संवेदनशील मामलों में राजनीतिक श्रेय लेने की बजाय पुलिस का मनोबल बढ़ाया जाना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भी इसी स्वर में कहा कि बच्चों की सुरक्षा राजनीति का विषय नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रश्न है। झारखंड पुलिस ने अपने कर्तव्यनिष्ठ रवैये से यह स्पष्ट कर दिया है कि वह ऐसे अपराधों के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई करने में सक्षम और प्रतिबद्ध है।

इस बीच, बच्चों की बरामदगी को राजनीतिक दबाव या आंदोलन का नतीजा बताने वाले बयानों पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। आलोक कुमार दूबे और लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू द्वारा इस सफलता को आंदोलन से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे उन पुलिस अधिकारियों और जवानों के मनोबल को ठेस पहुंचती है, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर बच्चों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया।

इस प्रतिनिधिमंडल में समाजसेवी प्रमोद यादव, महानगर काली पूजा समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, अजीत कुमार, कांग्रेस नेता मेंहुल दूबे, मो. अजहर, दिक्षा कुमारी और नितिक गुप्ता भी शामिल थे।

Trending News

हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
Sep 11, 2026, 6:11:00 PM