बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामला: मंत्री योगेंद्र प्रसाद का बड़ा एक्शन, कई अधिकारियों पर गिरी गाज

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामला: मंत्री योगेंद्र प्रसाद का बड़ा एक्शन, कई अधिकारियों पर गिरी गाज

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर को कथित तौर पर अवैध तरीके से बाजार में बेचने के मामले में विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सख्त रुख अपनाया है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने कई अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में डिपो प्रबंधक अरविंद कुमार और लेखापाल का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। साथ ही दोनों अधिकारियों से पूरे मामले में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। इसके अलावा बोकारो के सहायक उत्पाद आयुक्त, उत्पाद अवर निरीक्षक सन्नी तिर्की और अमित गुप्ता के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश मंत्री ने जारी किए हैं। इस प्रकरण से जुड़े कई अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ (शो कॉज) नोटिस जारी किया गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, जांच में यदि लापरवाही या मिलीभगत साबित होती है तो कई कर्मचारियों की नौकरी पर भी संकट आ सकता है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि एक्सपायर्ड बीयर बेचने वाले दुकानदार से जवाब-तलब किया गया है। वहीं, संबंधित बीयर निर्माण कंपनी से भी इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित भुगतान (पेमेंट) पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है। प्राथमिक जांच में संकेत मिले हैं कि जिन एक्सपायर्ड बीयर की बोतलों को सरकारी नियमों के अनुसार नष्ट किया जाना चाहिए था, उन्हें कथित मिलीभगत के जरिए दोबारा बाजार में भेज दिया गया। इसके बाद इन्हें दुकानों तक पहुंचाकर आम ग्राहकों को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया। अब विभाग पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटा है।

Trending News

आज से कृष्ण भक्ति में लीन होगा पटना, कृष्णोत्सव में बी प्राक करेंगे भजन क्लबिंग, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
आज से कृष्ण भक्ति में लीन होगा पटना, कृष्णोत्सव में बी प्राक करेंगे भजन क्लबिंग, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
Sep 02, 2026, 10:12:00 AM
कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
Sep 02, 2026, 8:10:00 AM
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM