झारखंड स्थापना दिवस पर भाजपा ने निकाली शोभायात्रा, भगवान बिरसा मुंडा को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

झारखंड स्थापना दिवस पर भाजपा ने निकाली शोभायात्रा, भगवान बिरसा मुंडा को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

झारखंड स्थापना दिवस के साथ आज राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस भी मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा ने राजधानी रांची, खूंटी और अन्य जिलों में विशेष आयोजन किए। रांची में ओल्ड जेल कैंपस स्थित बिरसा संग्रहालय से कोकर स्थित बिरसा समाधि स्थल तक शोभा यात्रा निकाली गई।

बाबूलाल मरांडी ने कहा—हम सभी के लिए आज का दिन खास
शोभा यात्रा में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अन्य नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि जनजातीय समाज से ऐसे महापुरुष का जन्म हुआ, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि ऐसे योगदानों को भुलाया जा रहा था, इसलिए केंद्र सरकार ने 2023 में इसे जनजातीय राष्ट्रीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की।

बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी है, इसलिए आज का दिन हम सभी के लिए विशेष है।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी अर्पित की श्रद्धा
शोभा यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के उन महान योगदानकर्ताओं को इतिहास में वह स्थान नहीं मिला जो मिलना चाहिए था। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस तरह के महापुरुषों को याद करने और उनके योगदान को सम्मान देने का काम किया गया।

रघुवर दास ने कहा कि स्वतंत्रता के 55 वर्षों तक भगवान बिरसा मुंडा का स्थल उपेक्षित रहा, लेकिन डबल इंजन सरकार बनने के बाद इसे संग्रहालय में बदलने का काम हुआ, जो आज भव्य रूप में प्रस्तुत है।

शोभा यात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, भाजपा विधायक सी.पी. सिंह, भाजपा विधायक नीरा यादव, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे और उन्होंने आदिवासी गौरव दिवस को सफल बनाने में योगदान दिया।

Trending News

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल : PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- 'हमारा इरादा अडिग...'
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल : PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- 'हमारा इरादा अडिग...'
Nov 28, 2026, 1:35:00 PM
रेलवे ने काटा मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल, LHS निर्माण की उठी मांग
रेलवे ने काटा मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल, LHS निर्माण की उठी मांग
Nov 28, 2026, 1:20:00 PM
बेतला में 1.46 करोड़ की लागत से बनेगा डाक बंगला, जिला परिषद ने निकाली ई-निविदा
बेतला में 1.46 करोड़ की लागत से बनेगा डाक बंगला, जिला परिषद ने निकाली ई-निविदा
Nov 28, 2026, 12:35:00 PM
डीएम-एसपी, डीजीपी के साथ CM सम्राट चौधरी की बैठक, शाम में क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण
डीएम-एसपी, डीजीपी के साथ CM सम्राट चौधरी की बैठक, शाम में क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण
Nov 28, 2026, 12:26:00 PM
दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त,  पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त, पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
Nov 28, 2026, 11:56:00 AM
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
Nov 28, 2026, 11:32:00 AM
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
Nov 28, 2026, 11:17:00 AM
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
Nov 28, 2026, 11:00:00 AM
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
Nov 28, 2026, 10:35:00 AM
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
Nov 28, 2026, 10:20:00 AM