बीजेपी नेतृत्व में बदलाव की औपचारिकता पूरी, नितिन नबीन के नाम पर मुहर लगना तय

बीजेपी नेतृत्व में बदलाव की औपचारिकता पूरी, नितिन नबीन के नाम पर मुहर लगना तय

भारतीय जनता पार्टी को शीघ्र ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। सोमवार को नितिन नबीन ने पार्टी के शीर्ष पद के लिए औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल कर दिया, जिसके साथ ही नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है।

नितिन नबीन के नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के रूप में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हस्ताक्षर रहे। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि उनके खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार के मैदान में उतरने की संभावना नहीं है, जिससे उनका पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग सुनिश्चित माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने नितिन नबीन के नाम पर पूरी सहमति जता दी है। नामांकन के मौके पर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ केंद्रीय नेता और विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

पार्टी की ओर से नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा मंगलवार को किए जाने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि बिहार से पांच बार विधायक रह चुके नितिन नबीन को हाल ही में भाजपा का नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया था।

भाजपा के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन नेशनल काउंसिल और स्टेट काउंसिल के प्रतिनिधियों से बने इलेक्टोरल कॉलेज के माध्यम से किया जाता है। मौजूदा परिस्थितियों में यह चुनाव औपचारिकता मात्र माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी के भीतर उनके नाम पर व्यापक सहमति बन चुकी है।

Trending News

हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
Sep 11, 2026, 6:11:00 PM