भाजपा निवेश पर फैला रही भ्रम, विकास और रोजगार की राह रोकना चाहती है : आलोक कुमार दूबे

भाजपा निवेश पर फैला रही भ्रम, विकास और रोजगार की राह रोकना चाहती है : आलोक कुमार दूबे

भाजपा निवेश पर फैला रही भ्रम, विकास और रोजगार की राह रोकना चाहती है : आलोक कुमार दूबे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 13, 2026, 5:47:00 AM

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने राज्य सरकार के निवेश प्रस्तावों को लेकर भाजपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और औद्योगिक निवेश से घबराकर जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। उनका आरोप है कि विपक्ष राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे मुद्दों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है, जिससे राज्य में निवेश का माहौल प्रभावित हो सकता है। आलोक कुमार दूबे ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार राज्य में औद्योगिक निवेश बढ़ाने, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने और आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी बड़े निवेश की प्रक्रिया केवल एमओयू  पर हस्ताक्षर करने तक सीमित नहीं होती, बल्कि इसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट, विभिन्न विभागों की वैधानिक स्वीकृतियां, भूमि, पर्यावरण और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद ही निवेश धरातल पर उतरता है। उन्होंने कहा कि भाजपा जानबूझकर इस पूरी प्रक्रिया को नजरअंदाज कर केवल एमओयू को राजनीतिक मुद्दा बना रही है। जबकि निवेश परियोजनाओं को लागू होने में समय लगना स्वाभाविक है। यदि पहले हुए निवेश समझौतों को आगे बढ़ाते हुए नई प्रगति हो रही है या उनका विस्तार किया जा रहा है, तो इसे राज्य के विकास की उपलब्धि माना जाना चाहिए, न कि विवाद का विषय बनाया जाना चाहिए। कांग्रेस महासचिव ने भाजपा से सवाल किया कि वह यह बताए कि अपने लंबे शासनकाल के दौरान झारखंड में कितने बड़े उद्योग स्थापित हुए, कितने निवेश प्रस्ताव वास्तविक परियोजनाओं में बदले और कितने स्थानीय युवाओं को स्थायी रोजगार मिला। उन्होंने कहा कि आज जब राज्य सरकार निवेशकों का भरोसा जीतने में सफल हो रही है, तब भाजपा विकास विरोधी राजनीति कर रही है। परमाणु ऊर्जा परियोजना को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर आलोक कुमार दूबे ने कहा कि राज्य सरकार ने औद्योगिक विकास और निवेश की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पहल की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी किसी भी परियोजना के लिए केंद्र सरकार और संबंधित वैधानिक संस्थाओं से जो भी स्वीकृतियां आवश्यक होंगी, उनका पूरी तरह पालन किया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर बिना तथ्यों के भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह उसकी पुरानी राजनीतिक शैली बन चुकी है। आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राज्य सरकार झारखंड के हित में आने वाले हर निवेश का स्वागत करती है। सरकार की प्राथमिकता स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना, नए उद्योग स्थापित करना, राज्य के राजस्व में वृद्धि करना और आर्थिक विकास को गति देना है। उन्होंने भाजपा से अपील की कि वह विकास कार्यों में अनावश्यक बाधाएं खड़ी करने के बजाय राज्यहित में सकारात्मक सहयोग करे। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब तथ्यों और वास्तविक विकास को समझती है। केवल बयानबाजी और भ्रम फैलाने की राजनीति अब ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाली है और जनता विकास के मुद्दे पर ही अपना फैसला देगी।

Trending News

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Jul 13, 2026, 7:55:00 PM
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
Jul 13, 2026, 7:51:00 PM
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
Jul 13, 2026, 7:45:00 PM
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
Jul 13, 2026, 7:24:00 PM
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
Jul 13, 2026, 7:18:00 PM
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
Jul 13, 2026, 6:52:00 PM
 सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
Jul 13, 2026, 6:42:00 PM
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
Jul 13, 2026, 6:28:00 PM
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
Jul 13, 2026, 6:14:00 PM
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
Jul 13, 2026, 6:08:00 PM