आस्था का अद्भुत संकल्प! 51 लीटर जल लेकर 40 दिन की कठिन यात्रा पर निकले शिवभक्त

आस्था का अद्भुत संकल्प! 51 लीटर जल लेकर 40 दिन की कठिन यात्रा पर निकले शिवभक्त

सावन के पावन अवसर पर शिवभक्ति और आस्था का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए श्रद्धालु विराट सिंह 51 लीटर जल के साथ लंबी पदयात्रा पर निकले हैं। उनकी यात्रा जब देवरी प्रखंड के चतरो स्थित बजरंगबली चौक पहुंची तो स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई। विराट सिंह के साथ बड़ी संख्या में कांवरियों का दल भी अलग-अलग कांवर लेकर इस धार्मिक यात्रा में शामिल है।

विराट सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा सरिया के राजदाहाधाम से जल उठाकर शुरू की है। उनका पहला लक्ष्य सुल्तानगंज स्थित बाबा नाथ मंदिर में जलाभिषेक करना है। इसके बाद वे वहीं से पुनः 51 लीटर जल लेकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव का अभिषेक करेंगे।

करीब 35 से 40 दिनों तक चलने वाली इस कठिन पदयात्रा के दौरान वे दसवें दिन चतरो पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों से लगातार इसी प्रकार की धार्मिक यात्रा कर रहे हैं। उनके अनुसार इस पदयात्रा का उद्देश्य केवल भगवान शिव की आराधना ही नहीं, बल्कि सनातन धर्म की एकता और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना भी है।

इस धार्मिक यात्रा में विराट सिंह के साथ सचिन कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, उदय भगत, प्रेम कुमार, अभय गुप्ता, गोलू कुमार, सानू कुमार, निरंजन झा, संदीप कुमार सहित कई श्रद्धालु भी शामिल हैं। चतरो पहुंचने पर लाल बनी सिंह, भूदेव पांडेय, मनोहर हाजरा, उमेश राणा, निक्कू बरनवाल, बलराम तिवारी, रॉकी बरनवाल, जनार्दन हाजरा, बलराम सिंह समेत अनेक स्थानीय लोगों ने शिवभक्तों का अभिनंदन किया और उनकी यात्रा के सफल समापन की कामना की।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM