रिम्स में बेहतर इलाज और सुविधाओं को लेकर हाईकोर्ट सख्त, 6 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

रिम्स में बेहतर इलाज और सुविधाओं को लेकर हाईकोर्ट सख्त, 6 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट ने रिम्स में मरीजों के बेहतर इलाज और आधारभूत सुविधाओं को लेकर स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई की। सुनवाई के दौरान रिम्स की ओर से कोर्ट को शासी निकाय की 61वीं बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी गई।

हालांकि, प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता दीपक कुमार दुबे ने अदालत को बताया कि शपथ पत्र में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इन निर्णयों को कब तक लागू किया जाएगा। इस पर कोर्ट ने कहा कि शासी निकाय द्वारा लिए गए फैसलों को लागू करने के लिए अदालत समय सीमा तय करेगी।

अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि शासी निकाय की अगली बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों के कार्यान्वयन की समय सीमा बाद में निर्धारित की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 6 नवंबर को होगी।

कोर्ट ने रिम्स में इलाज की खराब स्थिति को गंभीरता से लेते हुए इस मामले को जनहित याचिका का रूप दे दिया है। प्रार्थी ज्योति शर्मा ने भी रिम्स की व्यवस्था सुधारने के लिए जनहित याचिका दायर की है। पिछली सुनवाई में अदालत ने रिम्स शासी निकाय को निर्देश दिया था कि वह प्रस्तावित बैठक बुलाए और उसके निर्णयों की जानकारी अदालत को उपलब्ध कराए।

Trending News

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर सियासी सरगर्मी तेज, उम्मीदवार आनंद पुष्कर के समर्थन में जुटे NDA के कई बड़े नेता
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर सियासी सरगर्मी तेज, उम्मीदवार आनंद पुष्कर के समर्थन में जुटे NDA के कई बड़े नेता
Oct 14, 2026, 4:50:00 PM
700 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का हंगामा, पूजा से पहले भुगतान का आश्वासन
700 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का हंगामा, पूजा से पहले भुगतान का आश्वासन
Oct 14, 2026, 4:35:00 PM
मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, नीले ड्रम केस में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, नीले ड्रम केस में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Oct 14, 2026, 4:29:00 PM
जिला उपभोक्ता आयोग का निर्णय, बिल्डर और बीमा कंपनी को दिया ये आदेश
जिला उपभोक्ता आयोग का निर्णय, बिल्डर और बीमा कंपनी को दिया ये आदेश
Oct 14, 2026, 4:11:00 PM
लोन लेना होगा आसान, AI बदलेगा पूरा सिस्टम!
लोन लेना होगा आसान, AI बदलेगा पूरा सिस्टम!
Oct 14, 2026, 4:09:00 PM
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में 112.52 करोड़ की कृषि इनपुट अनुदान राशि की अंतरित
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में 112.52 करोड़ की कृषि इनपुट अनुदान राशि की अंतरित
Oct 14, 2026, 4:06:00 PM
EPFO ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब बार-बार PF से नहीं निकाल सकते पैसा
EPFO ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब बार-बार PF से नहीं निकाल सकते पैसा
Oct 14, 2026, 3:55:00 PM
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने किया उद्घाटन
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने किया उद्घाटन
Oct 14, 2026, 3:49:00 PM
शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल
शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल
Oct 14, 2026, 3:44:00 PM
बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति
बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति
Oct 14, 2026, 3:41:00 PM