अब श्रमिकों की निधि कमाएगी ज्यादा ब्याज, बोर्ड ने उठाया बड़ा कदम

अब श्रमिकों की निधि कमाएगी ज्यादा ब्याज, बोर्ड ने उठाया बड़ा कदम

झारखंड में निर्माण श्रमिकों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को अधिक वित्तीय मजबूती देने की दिशा में झारखंड बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर (JBOCWW) बोर्ड ने नई पहल शुरू की है। बोर्ड ने राज्य के सरकारी और अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों से बीओसीडब्ल्यू (BOCW) सेस फंड के निवेश के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। इसका उद्देश्य श्रमिकों के लिए एकत्रित निधि का सुरक्षित निवेश कर बेहतर ब्याज अर्जित करना और भविष्य में कल्याणकारी योजनाओं के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध कराना है।

निर्माण श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों के तहत लागू कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी, 2020 के अनुसार किसी भी निर्माण परियोजना की कुल लागत का एक प्रतिशत बीओसीडब्ल्यू सेस के रूप में जमा करना अनिवार्य है। सरकार और निजी संस्थानों से प्राप्त इसी राशि का उपयोग श्रमिकों के हित में विभिन्न योजनाओं के संचालन के लिए किया जाता है। अब बोर्ड ने इस फंड को नॉन-कॉलेबल फिक्स्ड डिपॉजिट (NCFD) में निवेश करने का निर्णय लिया है, ताकि पूंजी पूरी तरह सुरक्षित रहे और उस पर अधिकतम ब्याज प्राप्त हो सके।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बैंकों के चयन में सबसे अहम मानदंड वार्षिक ब्याज दर होगी। सबसे अधिक ब्याज देने वाले बैंक को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मूल्यांकन समिति को यह अधिकार भी दिया गया है कि वह अन्य बैंकों को सर्वोच्च बोली (H-1) के बराबर ब्याज दर देने का अवसर प्रदान कर सके। यदि एक से अधिक बैंक समान उच्चतम ब्याज दर की पेशकश करते हैं, तो बोर्ड आवश्यकतानुसार सभी योग्य बैंकों को सूचीबद्ध कर सकता है।

निवेश प्रक्रिया के साथ बोर्ड ने बैंकों के लिए कई तकनीकी और परिचालन संबंधी जिम्मेदारियां भी तय की हैं। इनमें बोर्ड के डिजिटल पोर्टल और बैंकिंग प्लेटफॉर्म का एकीकरण शामिल है, जिससे फंड प्रबंधन, भुगतान और खातों के मिलान की प्रक्रिया अधिक तेज और पारदर्शी हो सके। इसके अलावा स्वीप-इन और स्वीप-आउट जैसी सुविधा उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई है, ताकि अतिरिक्त धनराशि स्वतः फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश होती रहे और आवश्यकता पड़ने पर उसे तुरंत उपयोग में लाया जा सके।

इसके साथ ही चयनित बैंक सेस संग्रह के सत्यापन, पंजीकृत नियोक्ताओं से प्राप्त राशि के मिलान और फंड प्रबंधन से जुड़े कार्यों में बोर्ड को सहयोग देंगे। जरूरत पड़ने पर मानव संसाधन उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी बैंक को करनी होगी। बोर्ड का मानना है कि इस पहल से श्रमिक कल्याण निधि का बेहतर प्रबंधन होगा और भविष्य में निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं को अधिक वित्तीय समर्थन मिल सकेगा।

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
Sep 01, 2026, 5:42:00 PM