थाना प्रभारी ने किया व्रतियों के बीच फलाहार का वितरण

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर स्थानीय थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में छठ व्रतियों के बीच फलाहार और पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया।

थाना प्रभारी ने किया व्रतियों के बीच फलाहार का वितरण

हुसैनाबाद (पलामू) : लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर स्थानीय थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में छठ व्रतियों के बीच फलाहार और पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी ने खुद आगे आकर व्रतियों को अपने हाथों से सामग्री भेंट किया और पर्व की शुभकामनाएं दी। 

छठ महापर्व हमारी प्राचीन संस्कृति और लोक आस्था का प्रतीक है - थाना प्रभारी चंदन कुमार

थाना प्रभारी चंदन कुमार ने इस अवसर पर कहा कि छठ महापर्व हमारी प्राचीन संस्कृति और लोक आस्था का प्रतीक है। समाज के हर वर्ग को इस महापर्व में शामिल होने और व्रतियों की सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा के साथ-साथ उनके सुख-दुःख और सामाजिक आयोजनों में हरसंभव सहयोग देने के लिए हमेशा तत्पर है। इस तरह के कार्यों से पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास व आत्मीयता और अधिक मजबूत होती है। 

छठ महापर्व को लेकर पुलिस प्रसाशन काफी सक्रिय है

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व को लेकर पुलिस प्रसाशन काफी सक्रिय है। उन्होंने नदी, तलाब, नहर या गहरे जलश्रोत में अनावश्यक रूप से नही जाने, घाटों व पूजा स्थल पर भीड़भाड़ में धैर्य व अनुशासन बनाएं रखने, बच्चों पर विशेष निगरानी रखने, अपने मोबाइल, पर्स व अन्य कीमती सामान का ध्यान रखने व किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 नंबर पर डायल करने व किसी भी प्रकार की अफवाह की सूचना शीघ्र स्थानीय थाना को देने की अपील की है। साथ ही छठ महापर्व को सुरक्षित, शांति व सौहार्दपूर्ण मनाने की बात कही है।

जिला परिषद उपाध्यक्ष ने व्रतियों के बीच किया पूजन व फलाहार सामग्री का वितरण

लोक आस्था और सूर्य उपासना के महान पर्व छठ को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में शनिवार को स्थानीय जेपी चौक के समीप जनसेवा की भावना को सर्वोपरि रखते हुए पलामू जिला परिषद के उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह द्वारा छठ व्रतियों के बीच उत्साहपूर्वक पूजन और फलाहार सामग्री का वितरण किया गया। 

सामग्री वितरण के दौरान उन्होने खुद आगे आकर व्रतियों को नारियल, फल व अन्य पूजन सामग्रियां भेंट किया

सामग्री वितरण के दौरान उन्होने खुद आगे आकर व्रतियों को नारियल, फल व अन्य पूजन सामग्रियां भेंट किया। और सभी के सुखी जीवन, आरोग्यता व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना किया। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कहा छठ महापर्व हमारे समाज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का सबसे पवित्र प्रतीक है। यह पर्व हमें अनुशासन, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता सिखाता है। एक जनप्रितनिधि होने के नाते मेरा हमेशा से यह प्रयास रहा है कि इस महापर्व पर कोई भी माता-बहन और व्रती असुविधा महसूस न करे। विशेषकर जरूरतमंद व्रतियों को हरसंभव सहायता मिले, ताकि वे बिना किसी कठिनाई के पूरी निष्ठा के साथ सूर्य उपासना कर सकें। 

'समाज के हर वर्ग के साथ इस पावन पर्व की खुशियां बांटना ही मेरा सबसे बड़ा सौभाग्य है'

वहीं समाज के हर वर्ग के साथ इस पावन पर्व की खुशियां बांटना ही मेरा सबसे बड़ा सौभाग्य है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन और स्थानीय कमेटियों से घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा और प्रकाश की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही है। ताकि किसी भी व्रती को असुविधा न हो।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

RJD नेता केदार यादव का अनोखा प्रदर्शन, EVM हटाने के लिए छठी मैया की शरण में, दंडवत करते हुए तेजस्वी घाट रवाना
RJD नेता केदार यादव का अनोखा प्रदर्शन, EVM हटाने के लिए छठी मैया की शरण में, दंडवत करते हुए तेजस्वी घाट रवाना
Nov 15, 2026, 10:54:00 AM
पूर्व विधायक किशोर कुमार ने कहा- किसानों की सहमति के बिना जमीन अधिग्रहण मंजूर नहीं
पूर्व विधायक किशोर कुमार ने कहा- किसानों की सहमति के बिना जमीन अधिग्रहण मंजूर नहीं
Nov 15, 2026, 10:45:00 AM
छठ महापर्व पर अल्पसंख्यक प्रतिनिधि ने झोकी ताकत, कहा- इस पर्व से मेरी बचपन की जुड़ी है यादें और आस्था
छठ महापर्व पर अल्पसंख्यक प्रतिनिधि ने झोकी ताकत, कहा- इस पर्व से मेरी बचपन की जुड़ी है यादें और आस्था
Nov 15, 2026, 10:39:00 AM
झारखंड स्थापना दिवस : बोकारो में विशेष स्वच्छता अभियान, DC-SP से लेकर पुलिस अधिकारियों ने खुद संभाली झाड़ू
झारखंड स्थापना दिवस : बोकारो में विशेष स्वच्छता अभियान, DC-SP से लेकर पुलिस अधिकारियों ने खुद संभाली झाड़ू
Nov 15, 2026, 10:26:00 AM
किराना दुकान में भीषण आग, 35 लाख तक के नुकसान का दावा
किराना दुकान में भीषण आग, 35 लाख तक के नुकसान का दावा
Nov 15, 2026, 10:19:00 AM
नवगछिया में सनसनी : पूर्व मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर, ग्रामीणों ने 2 आरोपियों को दबोचा
नवगछिया में सनसनी : पूर्व मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर, ग्रामीणों ने 2 आरोपियों को दबोचा
Nov 14, 2026, 9:10:00 PM
एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
Nov 14, 2026, 8:30:00 PM
आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?
आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?
Nov 14, 2026, 8:00:00 PM
कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी
कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी
Nov 14, 2026, 7:30:00 PM
हरदीप पुरी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है ईंधन
हरदीप पुरी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है ईंधन
Nov 14, 2026, 7:15:00 PM