झारखंड स्थापना दिवस : बोकारो में विशेष स्वच्छता अभियान, DC-SP से लेकर पुलिस अधिकारियों ने खुद संभाली झाड़ू
झारखंड के 26वें स्थापना दिवस, छठ महापर्व एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और चास नगर निगम की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत चास के अमृत पार्क से गुब्बारे उड़ाकर हुई।

बोकारो : झारखंड के 26वें स्थापना दिवस, छठ महापर्व एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और चास नगर निगम की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत चास के अमृत पार्क से गुब्बारे उड़ाकर हुई। इसके बाद उपायुक्त अजय नाथ झा और एसपी नाथू सिंह मीणा सहित अन्य अधिकारियों ने वाकाथान करते हुए गरगा नदी छठ घाट पहुंचकर श्रमदान किया।
DC और SP ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश
इस दौरान डीसी और एसपी ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं, सिटी थाना क्षेत्र में सिटी डीएसपी राजीव रंजन और थाना प्रभारी ममता कुमारी ने टू टैंक गार्डन छठ घाट पर श्रमदान कर साफ-सफाई की। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं थाना क्षेत्रों में भी विशेष अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने लोगों से स्वच्छ एवं सुंदर झारखंड बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट













