एसआइआर का आगाज, डीसी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

एसआइआर का आगाज, डीसी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य में गहन विशेष पुनरीक्षण 2016 यानि एसआइआर का आगाज हो गया। इसमें क्रम में पलामू जिले में गहन विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के तहत मंगलवार से गणना चरण (एन्यूमरेशन फेज) की शुरुआत हो गई। इसके तहत 30 जून से 29 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण एवं संग्रहण करेंगे।अभियान के प्रथम दिन मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पलामू क्लब, मदरसा अलहेदाया कुंड मोहल्ला एवं मेदिनीनगर नगर निगम के पुराने भवन में अवस्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

अपने निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने आयोजित चुनाव पाठशालाओं में शामिल होकर उन्होंने मतदाताओं एवं संबंधित कर्मियों से संवाद भी किया। चुनाव पाठशालाओं में बीएलओ, बीएलए-2, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को विशेष पुनरीक्षण अभियान, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा मतदाता सूची के अद्यतन से संबंधित जानकारी दी गई। 

उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संचालित की जा रही है।उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा एन्यूमरेशन फॉर्म सही तरीके से भरकर समय पर जमा करें, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाया जा सके।इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Sep 02, 2026, 10:45:00 PM
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
Sep 02, 2026, 7:48:00 PM
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
Sep 02, 2026, 7:36:00 PM
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
Sep 02, 2026, 7:06:00 PM
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM