सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा

सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा

पलामू में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आईडीबीआई बैंक के रांची क्षेत्रीय कार्यालय ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत 10 लाभार्थियों को पेट्रोल चालित तीन पहिया वाहन उपलब्ध कराए। समाहरणालय परिसर में आयोजित समारोह में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने लाभुकों को वाहन की चाबियां सौंपकर उन्हें आत्मनिर्भर जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से दिव्यांगजनों के कल्याण और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए उपयोगी कार्य करने की उनकी लंबे समय से इच्छा थी, जिसे आईडीबीआई बैंक ने सहयोग देकर साकार किया। उन्होंने बैंक प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास दिव्यांगजनों की दैनिक आवाजाही को आसान बनाएंगे, उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेंगे और रोजगार के नए अवसरों तक पहुंच प्रदान करेंगे। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों से इस तरह की जनहितकारी पहलों में सहयोग देने की भी अपील की।

उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि जिला प्रशासन दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री के मार्गदर्शन और आईडीबीआई बैंक के सहयोग से यह पहल संभव हो सकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी CSR के माध्यम से इस प्रकार की योजनाओं का दायरा बढ़ाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को सहायता मिल सके। उपायुक्त ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उन्हें सम्मानपूर्वक आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

समारोह में आईडीबीआई बैंक रांची क्षेत्र के महाप्रबंधक ऋषि गुप्ता, सहायक महाप्रबंधक अनुज सहाय, डालटनगंज शाखा प्रमुख संजीव कुमार यादव, टीएसएम पंकज कुमार सहित बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक, एनडीसी नीरज कुमार तथा जिला प्रशासन के कई अधिकारी और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

वाहन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने इस पहल पर खुशी जताते हुए राज्य सरकार, जिला प्रशासन और आईडीबीआई बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन वाहनों से उनकी आवाजाही आसान होगी और वे अपने रोजगार एवं दैनिक कार्यों को पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक ढंग से कर सकेंगे।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
Sep 01, 2026, 5:42:00 PM