पलामू: सिंचाई कूप निर्माण में अनियमितता की जांच में पुष्टि के बावजूद कार्रवाई नहीं, बीडीओ पर उठे सवाल

पलामू जिले के मनातू प्रखंड अंतर्गत नौडीहा पंचायत के कुसमाटांड गांव में मनरेगा योजना के तहत लाभुक इनायत मियां के नाम से संचालित सिंचाई कूप निर्माण कार्य में कथित वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है।

पलामू: सिंचाई कूप निर्माण में अनियमितता की जांच में पुष्टि के बावजूद कार्रवाई नहीं, बीडीओ पर उठे सवाल

पलामू जिले के मनातू प्रखंड अंतर्गत नौडीहा पंचायत के कुसमाटांड गांव में मनरेगा योजना के तहत लाभुक इनायत मियां के नाम से संचालित सिंचाई कूप निर्माण कार्य में कथित वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। मामले में जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। मामले के प्रकाश में आने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मदन कुमार सुमन ने जांच के लिए एक टीम गठित की थी।

जांच दल में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रंजन कुमार यादव, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संजीव कुमार, कनीय अभियंता अंकेश कुमार तथा बीएफटी रंजीत कुमार शामिल थे। जांच के दौरान फर्जी हस्ताक्षर, फर्जी मजदूरों के नाम पर मजदूरी भुगतान तथा बिना कार्य कराए राशि निकासी सहित कई अनियमितताओं की पुष्टि होने की बात सामने आई।

इसके बावजूद अब तक किसी भी दोषी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे कथित दलाल-ठेकेदार मुनन अंसारी का मनोबल बढ़ रहा है। लाभुक इनायत मियां ने बताया कि जांच के दौरान बीडीओ ने सिंचाई कूप में कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय मुनन अंसारी भी मौके पर मौजूद था, जिसे जांच अधिकारियों ने फटकार लगाते हुए कार्य पूरा कराने की बात कही थी।

जांच में अनियमितताओं की पुष्टि होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अब वे पूरे मामले की लिखित शिकायत पलामू के उपायुक्त से कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करेंगे। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मदन कुमार सुमन ने कहा कि मुझे अभी तक जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पलामू-मनातू, ‌विकाश कश्यप 

Trending News

शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
Sep 15, 2026, 7:35:00 PM
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
Sep 15, 2026, 7:08:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
Sep 15, 2026, 7:03:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
Sep 15, 2026, 6:57:00 PM