लोकसभा में गूंजी पलामू की आवाज़, सांसद ने मांगी वैगन फैक्ट्री और मेगा वर्कशॉप

लोकसभा में गूंजी पलामू की आवाज़, सांसद ने मांगी वैगन फैक्ट्री और मेगा वर्कशॉप

झारखंड के पलामू संसदीय क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की पहल करते हुए सांसद विष्णु दयाल राम ने बुधवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत रेलवे से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन में पलामू जिले में रेलवे वैगन निर्माण संयंत्र तथा मेगा वैगन अनुरक्षण (पीओएच/आरओएच) कार्यशाला स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अलावा सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इस संबंध में विस्तृत मांग पत्र भी सौंपा।

लोकसभा में अपनी बात रखते हुए सांसद ने कहा कि पलामू और गढ़वा लंबे समय से औद्योगिक विकास की दौड़ में पिछड़े रहे हैं। रोजगार के सीमित अवसरों के कारण बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं को काम की तलाश में दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है। उनका कहना था कि यह स्थिति न केवल क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को प्रभावित करती है, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक ढांचे पर भी नकारात्मक असर डालती है।

सांसद ने इस बात की ओर भी ध्यान दिलाया कि झारखंड देश में रेलवे की माल ढुलाई, विशेष रूप से कोयला परिवहन, का प्रमुख केंद्र है। इसके बावजूद राज्य में अब तक रेलवे की कोई बड़ी वैगन निर्माण इकाई स्थापित नहीं की गई है। उन्होंने सुझाव दिया कि पलामू जिले के गढ़वा रोड और जपला रेलवे स्टेशन इस परियोजना के लिए सबसे उपयुक्त स्थान हो सकते हैं। इन दोनों स्टेशनों पर रेलवे की पर्याप्त भूमि उपलब्ध है और ये कोयला परिवहन के महत्वपूर्ण कॉरिडोर से जुड़े हुए हैं, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मालगाड़ियां संचालित होती हैं।

उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर वैगन निर्माण इकाई के साथ पीरियॉडिक ओवरहॉल (POH) और रूटीन ओवरहॉल (ROH) कार्यशाला स्थापित होने से रेलवे के अनुरक्षण कार्यों को गति मिलेगी। वर्तमान समय में वैगनों के रखरखाव की सीमित क्षमता के कारण मरम्मत और ओवरहॉल में देरी होती है, जिससे माल परिवहन की दक्षता प्रभावित होती है। नई कार्यशाला इस समस्या को कम करने के साथ परिचालन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुरक्षित बना सकती है।

सांसद विष्णु दयाल राम ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए। उनका कहना है कि यदि यह परियोजना पलामू में स्थापित होती है तो रेलवे की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ-साथ क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और वर्षों से जारी पलायन की समस्या को कम करने में भी मदद मिलेगी।

Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM