शादी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी! न्याय के लिए दर-दर भटक रही युवती

शादी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी! न्याय के लिए दर-दर भटक रही युवती

झारखंड के धनबाद से एक कथित प्रेम संबंध से जुड़े विवाद ने गंभीर कानूनी मोड़ ले लिया है। एक युवती ने अपने प्रेमी और उसके परिवार पर शादी का भरोसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने, लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लेने तथा बाद में विवाह से मुकर जाने का आरोप लगाया है। न्याय की मांग को लेकर पीड़िता ने धनबाद उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता खुशी कुमारी, जो धनबाद के दुहाटांड कुम्हारपट्टी की निवासी है, का दावा है कि झरिया वेस्ट कोईरीबांध निवासी विकास साव के साथ उसका करीब छह वर्षों से प्रेम संबंध था। इस दौरान आरोपी और उसके परिवार ने विभिन्न पारिवारिक जरूरतों और आर्थिक परेशानियों का हवाला देकर उससे कई बार पैसे और कीमती जेवर लिए। युवती का आरोप है कि इस तरह लगभग 15 से 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी उनके पास चली गई।

युवती के अनुसार, दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का निर्णय लिया था और इसके लिए 25 मई की तारीख तय की गई थी। उसका कहना है कि आरोपी कोर्ट परिसर तक तो पहुंचा, लेकिन विवाह संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए बिना वहां से चला गया। इसके बाद मामला और उलझ गया।

शिकायत के मुताबिक, 16 जून की रात आरोपी कथित तौर पर युवती के घर आया और वहीं रुका। अगली सुबह परिजनों और स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद मोहल्ले के लोगों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों का विवाह गणेश मंदिर में कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि विवाह की रस्में पूरी होने के बावजूद आरोपी ने उसे अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया और कुछ दिन बाद साथ रखने का आश्वासन देकर वहां से चला गया।

मामले में युवती ने धनसार थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उसका आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने पहुंचने पर पुलिस ने उसकी बात गंभीरता से सुनने के बजाय उसे ही प्रताड़ित किया। पीड़िता का कहना है कि थाना के एक अधिकारी ने विवाह के प्रतीक चिन्ह हटाने तक की बात कही और यह भी कहा कि युवक पर दबाव डालकर शादी कराई गई है।

युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत के बाद आरोपी लगातार उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने प्रशासन से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। यह मामला फिलहाल आरोपों और शिकायतों पर आधारित है, जिनकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

धनबाद से नितीश की रिपोर्ट

Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM