सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में स्थापित होंगी 25 नयी चीनी मिलें

सम्राट सरकार ने चीनी मिल के क्षेत्र में बडा और अहम फैसला लिया है। पूरे राज्य में 25 नयी चीनी मिलों को स्थापित किया जाएगा।

सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में स्थापित होंगी 25 नयी चीनी मिलें

सम्राट सरकार ने चीनी मिल के क्षेत्र में बडा और अहम फैसला लिया है। पूरे राज्य में 25 नयी चीनी मिलों को स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा राज्य में बंद पडी चीनी मिलों का पुनर्परिचालन होगा। इसके लिए भी निर्णय ले लिया गया है। यह जानकारी राज्य के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने बुधवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

गन्ना मंत्री ने कहा कि बिहार गन्ना उद्योग निवेश प्रोत्साहन नीति-2026 को मंजूरी दे दी गयी है। साथ ही नई चीनी मिलों के साथ डिस्टिलरी, को-जनरेशन पावर प्लांट और CBG यूनिट भी स्थापित होंगे। राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों की आय को बढ़ाने और गन्ना उद्योग को मजबूत करने को लेकर है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राज्य के गोपालगंज जिले में स्थित सासामूसा चीनी मिल के पुनर्परिचालन की दिशा में पहल की जा रही है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मुजफ्फरपुर की बंद मोतीपुर चीनी मिल की जमीन पर नई चीनी मिल और गन्ना अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जाएगा। किसानों के बारे में अहम जानकारी देते हुए बताया गया कि सरकार द्वारा किसानों को निःशुल्क गन्ना बीज उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार ने राज्य में गन्ना विकास के लिए एसबीआइ, वीएसआइ पुणे और आइआइटी पटना के साथ एमओयू किया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे पहले से निवेश बढ़ेगा साथ ही रोजगार के नए अवसर बनेंगे और गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

Trending News

भूमिहीन और भवनहीन विद्यालयों की सूची 24 घंटे में उपलब्ध कराएं : शिक्षा मंत्री
भूमिहीन और भवनहीन विद्यालयों की सूची 24 घंटे में उपलब्ध कराएं : शिक्षा मंत्री
Jul 29, 2026, 4:59:00 PM
परीक्षा में पकडाया मुन्नाभाई, चप्पल में छिपाकर लाया था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
परीक्षा में पकडाया मुन्नाभाई, चप्पल में छिपाकर लाया था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
Jul 29, 2026, 4:53:00 PM
चेचिस नंबर बदल कर दूसरे राज्यों में बेचते थे बाइक, बाइक चोरों के बडे गिरोह का खुलासा
चेचिस नंबर बदल कर दूसरे राज्यों में बेचते थे बाइक, बाइक चोरों के बडे गिरोह का खुलासा
Jul 29, 2026, 4:43:00 PM
श्वेता के जीवन में एक नहीं कई लोग थे: राजा चौधरी
श्वेता के जीवन में एक नहीं कई लोग थे: राजा चौधरी
Jul 29, 2026, 4:33:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में स्थापित होंगी 25 नयी चीनी मिलें
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में स्थापित होंगी 25 नयी चीनी मिलें
Jul 29, 2026, 3:55:00 PM
घर में आयी नन्ही परी तो खिले चेहरे, इस परिवार ने उठाए ऐसे कदम की हो रही तारीफ
घर में आयी नन्ही परी तो खिले चेहरे, इस परिवार ने उठाए ऐसे कदम की हो रही तारीफ
Jul 29, 2026, 3:46:00 PM
झारखंड में डीप डिप्रेशन का असर! 50 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानिए कब-कहां बरसेंगे बादल
झारखंड में डीप डिप्रेशन का असर! 50 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानिए कब-कहां बरसेंगे बादल
Jul 29, 2026, 3:26:00 PM
पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मंत्री और मजदूर नेता बच्चा सिंह
पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मंत्री और मजदूर नेता बच्चा सिंह
Jul 29, 2026, 3:20:00 PM
संसद में बयान पर बवाल, राहुल गांधी के बयान पर जमकर हुआ हंगामा
संसद में बयान पर बवाल, राहुल गांधी के बयान पर जमकर हुआ हंगामा
Jul 29, 2026, 3:12:00 PM
टीआरइ 4: 32 हजार से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति, सीएम ने दी जानकारी
टीआरइ 4: 32 हजार से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति, सीएम ने दी जानकारी
Jul 29, 2026, 3:05:00 PM