श्वेता के जीवन में एक नहीं कई लोग थे: राजा चौधरी

कसौटी जिंदगी की फेम, श्वेता तिवारी के बारे में उनके पूर्व पति राजा चौधरी ने चौंकाने वाला दावा किया है। राजा ने कहा कि श्वेता का कई लोगों से अफेयर था।

श्वेता के जीवन में एक नहीं कई लोग थे: राजा चौधरी

छोटे पर्दे की मशहूर धारावाहिक कसौटी जिंदगी की फेम, श्वेता तिवारी के बारे में उनके पूर्व पति राजा चौधरी ने चौंकाने वाला दावा किया है। राजा ने कहा कि श्वेता का कई लोगों से अफेयर था। राजा चौधरी ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने श्वेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका हर किसी के साथ अफेयर था। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे 'कसौटी जिंदगी की' फेम सीजैन खान संग श्वेता के अफेयर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि सिर्फ सीजैन ही नहीं, बल्कि और भी कई लोग थे।

राजा चौधरी ने यह भी दावा किया कि उस वक्त उन्होंने जो कुछ भी देखा था, वो सब साबित हो चुका था। श्वेता, सीजैन के साथ काम कर रही थीं और उनके घर पर भी रह रही थीं। राजा का कहना था कि उनके एक कॉमन फ्रेंड ने भी बताया था कि तब श्वेता उनके साथ आती-जाती थीं। राजा का यह भी कहना था कि खुद सीजैन खान ने भी यह स्वीकार किया था कि वे दोनों रिलेशनशिप में हैं।

इस क्रम में राजा चौधरी ने एक पुरानी घटना को भी याद किया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने सीजैन से बात की और पूछा कि वे उनका परिवार क्यों बर्बाद कर रहे हैं, तो सीजैन ने कहा था, "कैसा परिवार? वो तुम्हारे साथ कभी थी ही नहीं, वो शुरू से मेरे साथ है। तुम सिर्फ एक अनपेड नौकर हो।" राजा ने आगे बताया कि श्वेता ने कभी भी इन बातों को नहीं माना और हमेशा यही कहा कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM