पलामू: ग्रामीणों और प्रशासन के बीच झड़प, पुलिसकर्मी घायल, SDM-SDPO मौके पर तैनात

पलामू: चियांकी में फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में ग्रामीणों और प्रशासन के बीच झड़प हो गई।

पलामू: ग्रामीणों और प्रशासन के बीच झड़प, पुलिसकर्मी घायल, SDM-SDPO मौके पर तैनात

पलामू: चियांकी में फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में ग्रामीणों और प्रशासन के बीच झड़प हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें उचित मुआवजा दिए बिना ही उनके घरों को तोड़ा जा रहा है, जिसका वे लगातार विरोध कर रहे थे।

प्रशासन को पहले से ही तनाव की आशंका थी। इसी को देखते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा 2 दिनों के लिए क्षेत्र में धारा 163 लागू की गई थी। इसके बावजूद भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के बीच ग्रामीण उग्र हो गए और स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई।

झड़प के दौरान एक जैप जवान के सिर में तथा एक महिला सहायक पुलिसकर्मी के पैर में चोट लगी है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

घटना स्थल पर एसडीएम, एसडीपीओ, सदर थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्रशासन के अनुसार फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट  





Trending News

अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
Oct 19, 2026, 2:38:00 PM
विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा
विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा
Oct 19, 2026, 2:37:00 PM
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
Oct 19, 2026, 2:23:00 PM
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
Oct 19, 2026, 2:00:00 PM
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
Oct 19, 2026, 1:50:00 PM
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
Oct 19, 2026, 1:18:00 PM
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
Oct 19, 2026, 1:09:00 PM
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
Oct 19, 2026, 12:13:00 PM
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
Oct 19, 2026, 12:01:00 PM
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
Oct 19, 2026, 11:46:00 AM