पलामू: डीसी ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की, लंबित मामलों और राजस्व संग्रह को लेकर दिए निर्देश

पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

पलामू: डीसी ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की, लंबित मामलों और राजस्व संग्रह को लेकर दिए निर्देश

पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में राजस्व संग्रह, ई-रेवेन्यू कोर्ट, परिसोधन पोर्टल, भूमि सीमांकन, आपदा राहत भुगतान सहित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गयी।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री शेखावत ने विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रह की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग नियमित मॉनिटरिंग करते हुए राजस्व संग्रह में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें।डीसी ने ई-रेवेन्यू कोर्ट की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में कुल 7,311 मामलों में से 6,696 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 615 मामले लंबित हैं। 

उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा सभी आदेशों को समय पर पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया।परिसोधन पोर्टल की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिले में 8,942 शिकायतों में से 3,286 शिकायतों का निष्पादन किया जा चुका है। उपायुक्त ने लंबित शिकायतों के त्वरित निष्पादन तथा नागरिकों को समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

भूमि सीमांकन कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 16,653 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 4,916 मामलों का निष्पादन किया गया है। उपायुक्त ने समय-सीमा से बाहर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाने देने के निर्देश दिए।बैठक में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को सहायता राशि भुगतान की भी समीक्षा की गई। 

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों में आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर पात्र लाभुकों को समय पर सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,भूमि सुधार उप समाहर्ता प्यारे लाल,विभिन्न एसडीओ, जिला खनन पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।वहीं अंचलाधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।

पलामू से ‌विकाश कश्यप की रिपोर्ट 

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
Sep 01, 2026, 5:42:00 PM