पलामू : हैदरनगर में हथियारबंद डकैतों ने शिक्षक दंपती को चार घंटे तक बनाया बंधक

पलामू : हैदरनगर में हथियारबंद डकैतों ने शिक्षक दंपती को चार घंटे तक बनाया बंधक

पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही टोला मुगलजान में गुरुवार की रात एक गंभीर डकैती की घटना सामने आई। करीब 15 हथियारबंद डकैतों ने स्थानीय शिक्षक दंपती को चार घंटे तक बंधक बना रखा और घर में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने दंपती के साथ मारपीट की और घर के कीमती सामानों की लूट की। ग्रामीणों ने इसे हाल के वर्षों की सबसे भयावह आपराधिक वारदात करार दिया है और घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुगलजान निवासी मृत्युंजय मेहता (45 वर्ष), जो जपला के सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक हैं, और उनकी पत्नी अनिता देवी, जो पारा शिक्षिका हैं, रात लगभग 11 बजे सो रहे थे। मृत्युंजय मेहता जब शौच के लिए उठे तो उन्हें छत पर कुछ लोगों की हल्की आवाज सुनाई दी। नीचे लौटते ही उनका सामना एक डकैत से हुआ और बीच में हाथापाई भी हुई। तभी चार अन्य डकैत घर में घुस आए, जबकि बाकी गिरोह का हिस्सा बाहर पहरेदारी कर रहा था।

डकैत पिस्तौल, चाकू और लोहे की रॉड से लैस थे। उन्होंने दंपती को पिटाई करते हुए बंधक बना लिया और घर के हर कोने में जमकर उत्पात मचाया। बक्से, अलमारियों और बैग तोड़कर उन्होंने नकदी, जेवरात, मूल्यवान वस्त्र और अन्य कीमती सामान लूट लिए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल शिक्षक दंपती को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Trending News

विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
Aug 31, 2026, 4:02:00 PM
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
Aug 31, 2026, 3:57:00 PM
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
Aug 31, 2026, 3:47:00 PM
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
Aug 31, 2026, 3:40:00 PM
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 3:18:00 PM
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
Aug 31, 2026, 3:14:00 PM
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
Aug 31, 2026, 3:03:00 PM
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
Aug 31, 2026, 2:52:00 PM
बीएसएल विस्तारीकरण मामले ने पकडा तूल, हिस्सेदारी को लेकर आंदोलन की चेतावनी
बीएसएल विस्तारीकरण मामले ने पकडा तूल, हिस्सेदारी को लेकर आंदोलन की चेतावनी
Aug 31, 2026, 2:24:00 PM
बिहार में राजनीति में चप्पल कांड की गूंज, विधायक आइपी गुप्ता ने कर दी यह बडी मांग
बिहार में राजनीति में चप्पल कांड की गूंज, विधायक आइपी गुप्ता ने कर दी यह बडी मांग
Aug 31, 2026, 2:08:00 PM