पलामू: 15 सूत्री मांगों को लेकर रेल उपभोक्ता समिति का धरना, रेल अधिकारियों के आश्वासन के बाद टला रेल चक्का जाम

पलामू: रेल उपभोक्ता समिति, हैदरनगर के बैनर तले रविवार को रेलवे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर हैदरनगर रेलवे स्टेशन परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया।

पलामू: 15 सूत्री मांगों को लेकर रेल उपभोक्ता समिति का धरना, रेल अधिकारियों के आश्वासन के बाद टला रेल चक्का जाम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 05, 2026, 3:42:00 PM

पलामू: रेल उपभोक्ता समिति, हैदरनगर के बैनर तले रविवार को रेलवे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर हैदरनगर रेलवे स्टेशन परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष गुप्तेश्वर पांडेय जबकि संचालन समिति के प्रवक्ता मनोज शर्मा संयोजक प्रेमतोष कु० सिंह (गुड्डू) ने की।

धरना के दौरान समिति ने रेल प्रशासन को 15 सूत्री मांगों का स्मार - पत्र रेल मंडल से आए प्रतिनिधि को सौंपा। प्रमुख मांगों में हैदरनगर में रेल फाटक संख्या एलसी-50 एवं एलसी-51 के बीच बाईपास सड़क, आरओबी और एलएचएस का निर्माण, बीडी रेलखंड की लाइफलाइन ट्रेन नं. 53349 / 53350 का पूर्ववत समय पर परिचालन, विभिन्न ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य कोच लगाने, 14021 / 14022 पुरुलिया - आनंद विहार एवं 12877 / 12878 गरीब रथ एक्सप्रेस का हैदरनगर एवं अयोध्या धाम स्टेशन पर ठहराव, कई ट्रेनों का विस्तार जैसी मांगें शामिल हैं। 

इसके अलावे पटना से टोरी-लोहरदगा होते हुए नई रेल सेवा शुरू करने, सभी ट्रेनों का समय पर संचालन, डालटनगंज या बरवाडीह में पलामू रेल मंडल कार्यालय की स्थापना, हैदरनगर व जपला स्टेशन पर सभी ट्रेनों का ठहराव एवं कोच डिस्प्ले बोर्ड की व्यवस्था, रेल अस्पताल को सुदृढ़ करने, जपला रेल ओवरब्रिज में संशोधन और इंजीनियरिंग एवं मेंटेनेंस ब्लॉक के कारण होने वाली अनावश्यक देरी में कमी लाने जैसी मांगें भी शामिल रही। 

समिति ने भविष्य में नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के नाम पर लाइफलाइन सवारी ट्रेनों को बंद नहीं करने और ऐसे निर्णय से पूर्व समिति से विचार-विमर्श करने की भी मांग की। धरना के उपरांत रेल प्रशासन के वरीय अधिकारियों द्वारा मांगों पर सकारात्मक पहल और उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचाने का आश्वासन दिए जाने के बाद समिति ने प्रस्तावित रेल चक्का जाम स्थगित कर दिया है। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने रेल अधिकारियों को स्मार-पत्र सौंपा। 

ज्ञापन संयुक्त रुप से असिस्टेंट कमांडेंट संजय कुमार सिंह, रेल मंडल प्रतिनिधि आर.आर. दुबे एवं ट्रैफिक इंचार्ज अजय मेहता ने प्राप्त किया। इस दौरान जपला पोस्ट प्रभारी संतोष कुमार झा, डिवीजनल इंस्पेक्टर अरुण कुमार, रिजर्व इंस्पेक्टर डीडीयू बीरेंद्र कुमार तिवारी, आरपीएसएफ स्पेशल अमित कुमार, हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान मुनव्वर सहित आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

धरना कार्यक्रम में समिति के महासचिव वेद प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ सदस्य गंगा पाठक, बीस सूत्री अध्यक्ष विमलेश सिंह उप प्रमुख पप्पू कुमार पासवान, मुखिया जितेंद्र सिंह, कमल कुमार पासवान, राज कुमार राम, पूर्व मुखिया जितेंद्र पासवान, उप मुखिया पवन कुमार मुखिया प्रतिनिधि नावाजिश खान, शंकर राम, रूपेश ठाकुर, सज्जू खान, सूरज कुमार, साबित अली, अशरफ हसन, राजू खान, बीरेंद्र मेहता, हसन इमाम, रविन्द्र मेहता सहित बड़ी संख्या में रेल यात्री एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

हैदरनगर (पलामू), संवाददाता-‌विकाश कश्यप 

Trending News

भभुआ से गायब महिला..मोहनिया में बेहोश मिली, पुलिस की 4 टीमों ने खोज निकाला
भभुआ से गायब महिला..मोहनिया में बेहोश मिली, पुलिस की 4 टीमों ने खोज निकाला
Jul 05, 2026, 4:27:00 PM
भागलपुर में अनोखे ढंग से मना राजद का 30वां स्थापना दिवस, नेताओं ने कहा-'न झुके हैं ना ही झुकेंगे'
भागलपुर में अनोखे ढंग से मना राजद का 30वां स्थापना दिवस, नेताओं ने कहा-'न झुके हैं ना ही झुकेंगे'
Jul 05, 2026, 4:10:00 PM
पोस्ट ऑफिस का पैसा लेकर भाग गए डाक बाबू, ढोल-नगाड़े के साथ पहुंची पुलिस, कुर्की-जब्ती...
पोस्ट ऑफिस का पैसा लेकर भाग गए डाक बाबू, ढोल-नगाड़े के साथ पहुंची पुलिस, कुर्की-जब्ती...
Jul 05, 2026, 3:55:00 PM
पलामू: 15 सूत्री मांगों को लेकर रेल उपभोक्ता समिति का धरना, रेल अधिकारियों के आश्वासन के बाद टला रेल चक्का जाम
पलामू: 15 सूत्री मांगों को लेकर रेल उपभोक्ता समिति का धरना, रेल अधिकारियों के आश्वासन के बाद टला रेल चक्का जाम
Jul 05, 2026, 3:42:00 PM
एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनी RJD का 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव के सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प
एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनी RJD का 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव के सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प
Jul 05, 2026, 3:29:00 PM
झारखंड में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार: टेक्सटाइल व निवेश प्रोत्साहन नीति 2026 के ड्राफ्ट जारी, मांगी राय...
झारखंड में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार: टेक्सटाइल व निवेश प्रोत्साहन नीति 2026 के ड्राफ्ट जारी, मांगी राय...
Jul 05, 2026, 3:13:00 PM
बांकीपुर से उम्मीदवार घोषित होते ही खूब गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार की परीक्षा, उनकी जिंदगी...
बांकीपुर से उम्मीदवार घोषित होते ही खूब गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार की परीक्षा, उनकी जिंदगी...
Jul 05, 2026, 3:05:00 PM
बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर लड़ेंगे उपचुनाव, जन सुराज ने की घोषणा, बीजेपी-तेजस्वी से होगी भिड़ंत
बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर लड़ेंगे उपचुनाव, जन सुराज ने की घोषणा, बीजेपी-तेजस्वी से होगी भिड़ंत
Jul 05, 2026, 2:38:00 PM
मोतिहारी: MP लिखी स्कॉर्पियो और बाइक में जोरदार टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर
मोतिहारी: MP लिखी स्कॉर्पियो और बाइक में जोरदार टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Jul 05, 2026, 2:18:00 PM
जामताड़ा: सुग्गी पहाड़ी में शुरू हुई हर रविवारी प्रार्थना, बाबूलाल मरांडी बोले-यह पहल बनेगी संथाल गांवों की पहचान
जामताड़ा: सुग्गी पहाड़ी में शुरू हुई हर रविवारी प्रार्थना, बाबूलाल मरांडी बोले-यह पहल बनेगी संथाल गांवों की पहचान
Jul 05, 2026, 2:06:00 PM