नीलगाय ने डाली खतरे में जान, अचानक सामने आने पर गड्ढे में गिरे ऑटो, कई घायल

पलामू जिले के हैदरनगर-जपला मुख्य सड़क पर एक नीलगाय के कारण कई लोगों की जान पर बन आयी। दरअसल एक बडे दुर्घटना का कारण नीलगाय बनी और कई लोग घायल हो गये।

नीलगाय ने डाली खतरे में जान, अचानक सामने आने पर गड्ढे में गिरे ऑटो, कई घायल

पलामू जिले के हैदरनगर-जपला मुख्य सड़क पर एक नीलगाय के कारण कई लोगों की जान पर बन आयी। दरअसल एक बडे दुर्घटना का कारण नीलगाय बनी और कई लोग घायल हो गये। इनमें एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में नीलगाय के भी गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। जिसका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के हैदरनगर-जपला मेन रोड पर बहेरा-बिंदु बिघा मोड़ के समीप व्यस्त सडक पर अचानक एक नीलगाय आ गयी। नीलगाय के अचानक इस तरह से सड़क पर आ जाने चल रहे वाहन अनियंत्रित हो गये। जिसमें दो ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों ऑटो चालकों समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ऑटो अपने मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ऑटो भी दुर्घटना की चपेट में आ गई। घायलों में मोहम्मदगंज निवासी मनीष कुमार (26), बलडीहरी निवासी समीदा बीबी (65), अनुज भुइयां (35), हसमुख शाह (22), समीर शाह (18) तथा असगर शाह (26) शामिल हैं। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे में नीलगाय भी गंभीर रूप से घायल हो गई तथा उसका एक पैर टूट गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल नीलगाय को उपचार के लिए पशुपालन विभाग के सुपुर्द करने की प्रक्रिया चल रही है।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

INDvsWI : आज करो या मरो का मुकाबला, जो जीता सीरीज उसके नाम
INDvsWI : आज करो या मरो का मुकाबला, जो जीता सीरीज उसके नाम
Oct 17, 2026, 8:26:00 AM
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM