पलामू की लोक संस्कृति की रंगीन झलक, कलाकारों ने बांधा समां

पलामू में रविवार को मेदिनीनगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन में पलामू की लोक संस्कृति की रंगीन झलक दिखलाई दी। मेदिनीनगर नगर निगम के सहयोग से पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के द्वारा लोक दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 पलामू की लोक संस्कृति की रंगीन झलक, कलाकारों ने बांधा समां

पलामू में रविवार को मेदिनीनगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन में पलामू की लोक संस्कृति की रंगीन झलक दिखलाई दी। मेदिनीनगर नगर निगम के सहयोग से पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के द्वारा लोक दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पलामू व लातेहार के 10 लोक नृत्य की टीम अपनी पारम्परिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उदघाटन निगम की मेयर अरुणा शंकर, नगर आयुक्त रंजीत कुमार लाल, गारू के रेंज ऑफिसर उमेश दुबे, ईजेडसीसी के कार्यक्रम अधिशाषी जयदीप घोष, शिक्षाविद अविनाश देव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा यह कार्यक्रम यहां की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। जिस तरह से सुदूर ग्रामीण इलाके में रहने वाले कलाकारों ने इस कार्यक्रम में भाग लिए है उससे स्पष्ट है कि यह कार्यक्रम अपने उद्देश्य में सफल है। 

नगर आयुक्त ने कहा कि निगम द्वारा संचालित नगर भवन शहर का धरोहर है। इसे सहेज कर रखा जाएगा। कलाकारों की भी मदद की जाएगी। अविनाश देव ने कहा कि लोक दर्शन कार्यक्रम में ग्रामीण कलाकारों को शामिल करना इस आयोजन की सफलता है। यह मंत्रालय का एक सराहनीय कदम है। 

इस अवसर पर डीएवी की प्राचार्य इंद्राणी चटर्जी, अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चेरो, नृत्य निदेशक सुजीत कुमार, फिल्म निर्देशक विश्वजीत मुखर्जी, ललन प्रजापति आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ईजेडसीसी के शंकर नंदी, कृष्ण कुमार, कार्यक्रम संयोजक सैकत चटर्जी, मासूम आर्ट ग्रुप की मुनमुन चक्रवर्ती, श्यामली घोष, आदर्श पांडेय, अमर भांजा, राज प्रतीक पाल, अमर कुमार भांजा, राहुल चंद्रवंशी, सायन चक्रवर्ती, उज्ज्वल सिन्हा, गुलशन मिश्रा, मो नसीम, गिरेंद्र यादव आदि के सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन परशुराम तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन शिवशंकर प्रसाद ने किया। 

इन कला दलों ने दी प्रस्तुति 

लोक दर्शन कार्यक्रम में मिथिलेश उरांव व साथी , सेवस्टेनियन तेलरा व साथी , रोशन उरांव व साथी , मुनि देवी व साथी , किशुनदयाल उरांव व साथी , घुटारी सिंह व साथी, कबूतरी देवी व साथी, कुंवर उरांव व साथी , राम अवतार उरांव व साथी एवं निर्जला देवी व साथी ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट 

Trending News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, आस्था का उमड़ा सैलाब
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, आस्था का उमड़ा सैलाब
Sep 02, 2026, 12:27:00 PM
‘मन की बात’ में सम्राट हेमू की चर्चा, रौनियार वैश्य समाज में खुशी की लहर
‘मन की बात’ में सम्राट हेमू की चर्चा, रौनियार वैश्य समाज में खुशी की लहर
Sep 02, 2026, 12:20:00 PM
नई पेंशन के खिलाफ कर्मचारियों का हुंकार, मनाया काला दिवस
नई पेंशन के खिलाफ कर्मचारियों का हुंकार, मनाया काला दिवस
Sep 02, 2026, 11:43:00 AM
ट्रांसफार्मर के नीचे डंप हो रहा कूड़ा, हादसे की आशंका
ट्रांसफार्मर के नीचे डंप हो रहा कूड़ा, हादसे की आशंका
Sep 02, 2026, 10:57:00 AM
अंचल कार्यालय में चले लात घूंसे, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, जांच का आदेश
अंचल कार्यालय में चले लात घूंसे, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, जांच का आदेश
Sep 02, 2026, 10:36:00 AM
आज से कृष्ण भक्ति में लीन होगा पटना, कृष्णोत्सव में बी प्राक करेंगे भजन क्लबिंग, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
आज से कृष्ण भक्ति में लीन होगा पटना, कृष्णोत्सव में बी प्राक करेंगे भजन क्लबिंग, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
Sep 02, 2026, 10:12:00 AM
कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
Sep 02, 2026, 8:10:00 AM
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM