मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय को मिलेगा नया स्वरूप, मॉडल लाइब्रेरी के रूप में होगा विकसित

पलामू के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय, पलामू की प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई।

मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय को मिलेगा नया स्वरूप, मॉडल लाइब्रेरी के रूप में होगा विकसित

पलामू के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय, पलामू की प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुस्तकालय के सुचारु संचालन, आधुनिकीकरण, आधारभूत संरचना के विकास एवं पाठकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ हुई। इसके बाद समिति ने पुस्तकालय में Classifier-cum-Cataloguer के एक पद पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्ति किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की, ताकि पुस्तकों का वर्गीकरण एवं सूचीकरण कार्य अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से किया जा सके। बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय मिशन ऑन लाइब्रेरीज़, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय, पलामू को मॉडल लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने के लिए ₹87 लाख की राशि स्वीकृत कर उपलब्ध करा दी गई है।उपायुक्त श्री शेखावत ने निर्देश दिया कि राशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वयं पुस्तकालय का निरीक्षण करने के उपरांत कार्ययोजना को अंतिम स्वीकृति प्रदान की जाएगी, ताकि विकास कार्य समयबद्ध तरीके से प्रारंभ हो सके।

बैठक में पुस्तकालय परिसर में 25 KVA रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए, जिससे पुस्तकालय को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा सके।उपायुक्त ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं एवं शोधार्थियों के लिए ज्ञान का सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं को समयबद्ध ढंग से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त  सादात अनवर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे, सहायक समाहर्ता (प्रशिक्षु आईएएस) ऋत्विक मेहता, जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार, सूचना विज्ञान पदाधिकारी, रणवीर सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष मंजीत सिन्हा, भवन निर्माण विभाग के प्रतिनिधि तथा नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

मॉनसून में लैंडस्लाइड का डर, इन जगहों को बनाएं घूमने के लिए ऑप्शन
मॉनसून में लैंडस्लाइड का डर, इन जगहों को बनाएं घूमने के लिए ऑप्शन
Jul 31, 2026, 7:51:00 PM
मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय को मिलेगा नया स्वरूप, मॉडल लाइब्रेरी के रूप में होगा विकसित
मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय को मिलेगा नया स्वरूप, मॉडल लाइब्रेरी के रूप में होगा विकसित
Jul 31, 2026, 7:21:00 PM
अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, केंद्र किया गया सील
अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, केंद्र किया गया सील
Jul 31, 2026, 7:06:00 PM
'बंटवारा 1947' पोस्टर की धूम, 'गदर' से कितनी अलग है फिल्म, तारा सिंह से सिकंदर मिर्जा बने सनी देओल
'बंटवारा 1947' पोस्टर की धूम, 'गदर' से कितनी अलग है फिल्म, तारा सिंह से सिकंदर मिर्जा बने सनी देओल
Jul 31, 2026, 6:49:00 PM
शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली : शिक्षा मंत्री
शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली : शिक्षा मंत्री
Jul 31, 2026, 6:49:00 PM
जांच के लिए वाहन रोकने का अधिकार दारोगा से नीचे के पदाधिकारी को नहीं : एडीजी
जांच के लिए वाहन रोकने का अधिकार दारोगा से नीचे के पदाधिकारी को नहीं : एडीजी
Jul 31, 2026, 6:43:00 PM
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग
Jul 31, 2026, 6:27:00 PM
केरेडारी: उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपिया में ग्रामीणों की बैठक, उठा शिक्षकों की कमी का मुद्दा
केरेडारी: उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपिया में ग्रामीणों की बैठक, उठा शिक्षकों की कमी का मुद्दा
Jul 31, 2026, 6:04:00 PM
एनटीपीसी विस्थापितों के लिए केंद्रीय मंत्री से मिले विधायक रोशन लाल चौधरी, सौंपा 9 सूत्री मांग पत्र
एनटीपीसी विस्थापितों के लिए केंद्रीय मंत्री से मिले विधायक रोशन लाल चौधरी, सौंपा 9 सूत्री मांग पत्र
Jul 31, 2026, 5:50:00 PM
अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, अपनी तैयारियों को कर लें पूरी
अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, अपनी तैयारियों को कर लें पूरी
Jul 31, 2026, 5:38:00 PM