5 दिन से लापता विवाहिता, परिजन परेशान, ससुर ने थाने में दिया आवेदन

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अलीमदद गांव से एक विवाहिता के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। 26 अक्टूबर की दोपहर घर से निकली विवाहिता सीमा देवी का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है।

5 दिन से लापता विवाहिता, परिजन परेशान, ससुर ने थाने में दिया आवेदन

हुसैनाबाद (पलामू) : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अलीमदद गांव से एक विवाहिता के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। 26 अक्टूबर की दोपहर घर से निकली विवाहिता सीमा देवी का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। उनकी तलाश में परिजन परेशान हैं। वहीं, मुंबई में मजदूरी कर रहे पति भोला पासवान को पत्नी के लापता होने की सूचना मिलने के बाद परिवार ने पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। 

भोला पासवान की पत्नी सीमा देवी गत 26 अक्टूबर की दोपहर किसी काम से घर से निकली थीं

जानकारी के अनुसार, अलीमदद गांव निवासी भोला पासवान की पत्नी सीमा देवी (34 वर्ष) गत 26 अक्टूबर की दोपहर किसी काम से घर से निकली थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश करने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। 

सीमा देवी के लापता होने की सूचना मुंबई में मजदूरी कर रहे उनके पति भोला पासवान को दी गई

सीमा देवी के लापता होने की सूचना मुंबई में मजदूरी कर रहे उनके पति भोला पासवान को दी गई। इसके बाद उनके पिता विश्वनाथ पासवान ने हुसैनाबाद थाना पहुंचकर आवेदन दिया और बहू की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। इस संबंध में हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। विवाहिता की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, परिवार के लोग भी अपने स्तर से उनकी खोजबीन में जुटे हैं।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

JTET परीक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम, 72 केंद्रों पर 46,181 अभ्यर्थी हो रहे हैं शामिल
JTET परीक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम, 72 केंद्रों पर 46,181 अभ्यर्थी हो रहे हैं शामिल
Nov 01, 2026, 10:14:00 AM
रामलीला मैदान में जुटने लगे कार्यकर्ता, कांग्रेस अध्यक्ष के घर के बाहर हलचल, दिल्ली पुलिस बोली- हम पूरी तरह से तैयार
रामलीला मैदान में जुटने लगे कार्यकर्ता, कांग्रेस अध्यक्ष के घर के बाहर हलचल, दिल्ली पुलिस बोली- हम पूरी तरह से तैयार
Nov 01, 2026, 9:55:00 AM
सांसद, विधायक और मंत्री के नाम पर सड़क के गड्ढों का नामकरण! वीरपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध का Video Viral
सांसद, विधायक और मंत्री के नाम पर सड़क के गड्ढों का नामकरण! वीरपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध का Video Viral
Nov 01, 2026, 9:36:00 AM
5 दिन से लापता विवाहिता, परिजन परेशान, ससुर ने थाने में दिया आवेदन
5 दिन से लापता विवाहिता, परिजन परेशान, ससुर ने थाने में दिया आवेदन
Nov 01, 2026, 9:12:00 AM
तिरहुत MLC चुनाव : क्या बिहार NDA में सबकुछ ठीक नहीं? चुनावी हार के बाद अपनों पर उठे सवाल, भीतरघात के आरोपों से गठबंधन की एकजुटता पर खड़े हुए सवाल
तिरहुत MLC चुनाव : क्या बिहार NDA में सबकुछ ठीक नहीं? चुनावी हार के बाद अपनों पर उठे सवाल, भीतरघात के आरोपों से गठबंधन की एकजुटता पर खड़े हुए सवाल
Nov 01, 2026, 9:01:00 AM
NEET-2027 : लक्ष्य को सफलता में बदलने के लिए अनुशासन, अभ्यास और सही मार्गदर्शन जरूरी
NEET-2027 : लक्ष्य को सफलता में बदलने के लिए अनुशासन, अभ्यास और सही मार्गदर्शन जरूरी
Nov 01, 2026, 8:47:00 AM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान नशा कर हंगामा करने लगा युवक, सुरक्षाकर्मी के साथ भी की धक्का-मुक्की
प्रतिमा विसर्जन के दौरान नशा कर हंगामा करने लगा युवक, सुरक्षाकर्मी के साथ भी की धक्का-मुक्की
Nov 01, 2026, 8:38:00 AM
शिक्षा विभाग में 60 लाख के गबन की जांच तेज, 3 और कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी
शिक्षा विभाग में 60 लाख के गबन की जांच तेज, 3 और कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी
Nov 01, 2026, 8:32:00 AM
भीषण सड़क हादसा, ऑटो पलटने से नानी और डेढ़ साल के नाती की मौत, कई घायल
भीषण सड़क हादसा, ऑटो पलटने से नानी और डेढ़ साल के नाती की मौत, कई घायल
Nov 01, 2026, 8:24:00 AM
कांग्रेस की रैली माफिया और दलालों का आंदोलन : आदित्य साहू
कांग्रेस की रैली माफिया और दलालों का आंदोलन : आदित्य साहू
Oct 31, 2026, 10:16:00 PM