2027 तक तैयार होगा मंडल डैम! पलामू के विकास को मिलेगा नया आधार

2027 तक तैयार होगा मंडल डैम! पलामू के विकास को मिलेगा नया आधार

पलामू लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णु दयाल राम ने मंगलवार को नई दिल्ली में वैप्कोस लिमिटेड की अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक शिल्पा सचिन शिंदे के साथ बैठक कर उत्तरी कोयल जलाशय (मंडल डैम) परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान परियोजना से जुड़े लंबित कार्यों, निर्माण की वर्तमान स्थिति और तय समय-सीमा के भीतर इसे पूरा करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में सांसद ने बताया कि परियोजना के लेफ्ट मेन कैनाल से संबंधित 0.61 एकड़ भूमि का मुआवजा वितरण अभी शेष है। वहीं राइट मेन कैनाल का करीब 14 किलोमीटर हिस्सा अभी बनाया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि इस खंड का निर्माण कर रही विक्रमादित्य कंपनी की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं रही है और निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी को देखते हुए कंपनी की निविदा निरस्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

उन्होंने जानकारी दी कि पुरानी एजेंसी को हटाने के बाद अक्टूबर 2026 तक नई निर्माण एजेंसी का चयन कर उसे कार्य सौंपने की योजना है। इससे परियोजना के निर्माण में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा मुख्य मंडल डैम से जुड़े हाइड्रो-मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल कार्यों के लिए अलग-अलग निविदाएं एक सप्ताह के भीतर जारी की जाएंगी। सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अक्टूबर 2027 तक इन कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सांसद ने यह भी बताया कि परियोजना की प्रगति पर भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय और वैप्कोस लिमिटेड लगातार नजर बनाए हुए हैं। नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा हो और किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।

विष्णु दयाल राम ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 तक उत्तरी कोयल जलाशय (मंडल डैम) परियोजना पूरी हो जाएगी। उनके अनुसार, परियोजना के चालू होने से पलामू प्रमंडल के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी, कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और पूरे क्षेत्र के आर्थिक एवं विकासात्मक परिदृश्य को नई दिशा मिलेगी।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिपः पंजाब से हार, दिल्ली पर वार... झारखंड की क्वार्टर फाइनल में धमाकेदार एंट्री
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिपः पंजाब से हार, दिल्ली पर वार... झारखंड की क्वार्टर फाइनल में धमाकेदार एंट्री
Aug 03, 2026, 5:07:00 PM
JPSC पर छात्रों के आंदोलन को मिला राजनीतिक समर्थन, कांग्रेस करेगी CM से मुलाकात
JPSC पर छात्रों के आंदोलन को मिला राजनीतिक समर्थन, कांग्रेस करेगी CM से मुलाकात
Aug 03, 2026, 4:55:00 PM
कार्यपालक पदाधिकारियों की बेमियादी हड़ताल, EO की हत्या के बाद SP के नेतृत्व में एसआईटी गठित
कार्यपालक पदाधिकारियों की बेमियादी हड़ताल, EO की हत्या के बाद SP के नेतृत्व में एसआईटी गठित
Aug 03, 2026, 4:30:00 PM
2027 तक तैयार होगा मंडल डैम! पलामू के विकास को मिलेगा नया आधार
2027 तक तैयार होगा मंडल डैम! पलामू के विकास को मिलेगा नया आधार
Aug 03, 2026, 4:20:00 PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 26 वां राउंड समाप्त, लालू प्रसाद यादव को 74 और नीतीश कुमार को 127 वोट
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 26 वां राउंड समाप्त, लालू प्रसाद यादव को 74 और नीतीश कुमार को 127 वोट
Aug 03, 2026, 4:19:00 PM
बांकीपुर के नए विधायक प्रशांत किशोर के गांव, परिवार को जानिए, पत्नी डॉक्टर, परिवार में कौन क्या करता है...
बांकीपुर के नए विधायक प्रशांत किशोर के गांव, परिवार को जानिए, पत्नी डॉक्टर, परिवार में कौन क्या करता है...
Aug 03, 2026, 3:39:00 PM
माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र के लिए सीआइएमपी ने शुरू किया अपनी तरह का पहला आवासीय कार्यक्रम
माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र के लिए सीआइएमपी ने शुरू किया अपनी तरह का पहला आवासीय कार्यक्रम
Aug 03, 2026, 3:39:00 PM
झारखंड के समसामयिक मुद्दों पर PM से राज्यपाल गंगवार की अहम बातचीत
झारखंड के समसामयिक मुद्दों पर PM से राज्यपाल गंगवार की अहम बातचीत
Aug 03, 2026, 3:34:00 PM
गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले कई संदिग्ध निशान
गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले कई संदिग्ध निशान
Aug 03, 2026, 3:23:00 PM
CID कार्यालय के बाहर JPSC अभ्यर्थियों की लगी कतार, जमा हो रही OMR कार्बन कॉपी
CID कार्यालय के बाहर JPSC अभ्यर्थियों की लगी कतार, जमा हो रही OMR कार्बन कॉपी
Aug 03, 2026, 3:02:00 PM