चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल में स्थानीय कलाकारों ने दिखाया दम

चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल में स्थानीय कलाकारों ने दिखाया दम

चित्रपट झारखंड द्वारा आयोजित राज्य के प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में पलामू के कलाकारों ने अपना दम दिखाया है। 26 से 28 जून तक चलने वाली इस त्रिदिवसीय चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल में पलामू के निर्देशकों द्वारा निर्मित कई फिल्में दिखाई गई। इन फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया। जब पुरस्कार वितरण की बारी आई तो पलामू के कई फिल्मों के हिस्से में पुरस्कार आए। इससे पलामू के फिल्म से जुड़े लोगों में उत्साह है। 

इस फेस्टिवल में पलामू के मेलोडी ड्रामा एंड फिल्म्स तथा भूमिका फिल्म्स के संयुक्त तत्वावधान में बनी दो फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। गौतम घोष के निर्देशन में मिसिंग डायरी व रंजीत कुमार के निर्देशन में शिकारी आयेगा को दर्शकों ने खूब सराहा। प्रवीन तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म माही व सुमित बर्मन के निर्देशन में बनी फिल्म दहाड़ का भी भव्य प्रदर्शन किया गया। सैकत चट्टोपाध्याय के निर्देशन में मासूम आर्ट ग्रुप की प्रस्तुति जय मां काली एवं बोलो नहीं करो भी दर्शकों को आकृष्ट किया। इसके अलावा सैकत चट्टोपाध्याय द्वारा निर्मित दो डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी फेस्टिवल में दिखाए गए । 

सुमित वर्मन की फिल्म दहाड़ में अभिनय करने वाली नवोदित कलाकार काजल कुमारी तथा प्रवीन तिवारी की फिल्म माही को स्पेशल ज्यूरी अवार्ड मिला। सैकत चट्टोपाध्याय द्वारा निर्मित रील को प्रथम पुरस्कार मिला। उनके द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म लातेहर पर्यटन की अनकही दास्तान को तृतीय पुरस्कार मिला। इसके अलावा रील प्रतियोगिता में अमर कुमार भांजा, अविनाश तिवारी, राज प्रतीक पाल व प्रकाश संगम के बनाए रील को भी प्रमाणपत्र दिए गए। कलाकारों को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, आयोजन समिति के एनके सिंह आदि ने सम्मानित किया। 

इधर पुरस्कार वितरण समारोह से वापस लौटने पर नवीन सहाय ने चित्रपट झारखंड की ओर से पलामू के कलाकारों का स्वागत किया व उन्हें बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि चित्रपट झारखंड जैसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में पलामू के फिल्म निर्माताओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। पलामू की फिल्मों की चर्चा भी खूब हुई। यहां के कलाकार, निर्देशक आदि को पुरस्कार भी मिला, यह एक शुभ संकेत है। पलामू में कोई भी फिल्म निर्माण हो चित्रपट झारखंड उन्हें हर संभव मदद करेगी। कलाकारों को बधाई देने वालों में चैंबर अध्यक्ष आनंद शंकर, कवि लेखक रवि शंकर पांडेय, मासूम आर्ट ग्रुप के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडे, जिला साक्षरता समिति के शिव शंकर प्रसाद, गायक किशोर शुक्ला आदि शामिल हैं।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Sep 02, 2026, 10:45:00 PM
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
Sep 02, 2026, 7:48:00 PM
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
Sep 02, 2026, 7:36:00 PM
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
Sep 02, 2026, 7:06:00 PM
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM