जन समाधान दिवस: पेंशन से जुड़े कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

पलामू जिले में प्रत्येक बुधवार की भांति समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जन समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जन समाधान दिवस: पेंशन से जुड़े कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

पलामू जिले में प्रत्येक बुधवार की भांति समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जन समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जन समाधान दिवस के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े कई मामले सामने आए। लाभुकों ने पेंशन भुगतान में तकनीकी त्रुटि, आधार सीडिंग, बैंक खाते से संबंधित समस्याओं सहित अन्य शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद कई मामलों का मौके पर ही सत्यापन कर तकनीकी त्रुटियों का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया गया, जिससे संबंधित लाभुकों की पेंशन भुगतान की प्रक्रिया पुनः सुचारू हो सकी।बैठक के दौरान भूमि विवाद एवं राजस्व से संबंधित कई आवेदन भी प्राप्त हुए। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अंचलाधिकारियों से दूरभाष पर बात कर प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा आमजनों को समय पर न्याय मिलना चाहिए।इसके अलावा जन समाधान दिवस में राजस्व, आपूर्ति, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य विभागों से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM