चार साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा सीएसपी लूटकांड का फरार आरोपी

चार साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा सीएसपी लूटकांड का फरार आरोपी

पलामू जिले की पुलिस को बडी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे अंतराल के बाद एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो लूटकांड के मामले में वांछित था। पुलिस इसे गिरफ्तार करने के लिए लंबे वक्त से प्रयास कर रही थी। आरोपी पांच आरोपियों में से एक है। अन्य पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 2022 में पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पिपरा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में डेढ़ लाख रुपये की लूट हुई थी। इस घटना को पांच आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस पूरी सरगर्मी से वांछितों की तलाश में लगी हुई थी। इसी बीच पुलिस को यह गुप्त जानकारी मिली कि घटना में वांछित चल रहा एक आरोपी पडोसी बिहार राज्य में छिपा हुआ है।

मिली खबर के अनुसार पुलिस ने आरोपी कुंदन पासवान को बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पहले ही पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे तथा घटना में प्रयुक्त हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद हो चुके हैं। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थानों में नौ आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस इन सभी के नेटवर्क के बारे में जानकारी एकत्र करने में जुटी हुई है।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, आस्था का उमड़ा सैलाब
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, आस्था का उमड़ा सैलाब
Sep 02, 2026, 12:27:00 PM
‘मन की बात’ में सम्राट हेमू की चर्चा, रौनियार वैश्य समाज में खुशी की लहर
‘मन की बात’ में सम्राट हेमू की चर्चा, रौनियार वैश्य समाज में खुशी की लहर
Sep 02, 2026, 12:20:00 PM
नई पेंशन के खिलाफ कर्मचारियों का हुंकार, मनाया काला दिवस
नई पेंशन के खिलाफ कर्मचारियों का हुंकार, मनाया काला दिवस
Sep 02, 2026, 11:43:00 AM
ट्रांसफार्मर के नीचे डंप हो रहा कूड़ा, हादसे की आशंका
ट्रांसफार्मर के नीचे डंप हो रहा कूड़ा, हादसे की आशंका
Sep 02, 2026, 10:57:00 AM
अंचल कार्यालय में चले लात घूंसे, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, जांच का आदेश
अंचल कार्यालय में चले लात घूंसे, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, जांच का आदेश
Sep 02, 2026, 10:36:00 AM
आज से कृष्ण भक्ति में लीन होगा पटना, कृष्णोत्सव में बी प्राक करेंगे भजन क्लबिंग, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
आज से कृष्ण भक्ति में लीन होगा पटना, कृष्णोत्सव में बी प्राक करेंगे भजन क्लबिंग, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
Sep 02, 2026, 10:12:00 AM
कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
Sep 02, 2026, 8:10:00 AM
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM