किसानों के लिए शुरू हुआ डिजिटल जागरूकता अभियान

किसानों के लिए शुरू हुआ डिजिटल जागरूकता अभियान

जिले के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक खेती एवं कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को समाहरणालय परिसर से तीन डिजिटल कृषि जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह 15 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान जिले के सभी प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों में संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत जागरूकता रथ पूर्व निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार पंचायतों का भ्रमण करेंगे तथा ऑडियो-वीडियो एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, कृषि यंत्रीकरण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती सहित विभिन्न कृषि गतिविधियों की जानकारी देंगे।

इस अवसर पर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य किसानों तक कृषि एवं इससे संबंधित विभागों की योजनाओं की जानकारी सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक किसान सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। उन्होंने किसानों से अपील की कि जब जागरूकता रथ उनके पंचायत क्षेत्र में पहुंचे तो वे सक्रिय रूप से इसमें भाग लें तथा कृषि विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों से संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

अभियान के दौरान प्रत्येक पंचायत में किसान संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें कृषि विशेषज्ञ एवं विभागीय अधिकारी किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, पशुपालन, डेयरी विकास, मत्स्य पालन तथा अन्य आयवर्धक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देंगे। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं तकनीकी सहायता से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी दीपक वर्मा,जिला मत्स्य पदाधिकारी,जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Sep 02, 2026, 10:45:00 PM
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
Sep 02, 2026, 7:48:00 PM
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
Sep 02, 2026, 7:36:00 PM
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
Sep 02, 2026, 7:06:00 PM
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM