पलामू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, नौडीहा के रोजगार सेवक को 7 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

पलामू जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौडीहा बाजार प्रखंड में पदस्थापित रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार राम को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने आरोपी को मौके पर ही रंगे हाथ दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार, रोजगार सेवक पर कूप निर्माण योजना के तहत राशि आवंटित कराने के बदले लाभार्थी से रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित लाभार्थी ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी, जिसके बाद टीम ने मामले की जांच और सत्यापन किया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर एसीबी ने कार्रवाई की योजना तैयार कर धावा दल का गठन किया।

शुक्रवार को तय रणनीति के तहत जैसे ही लाभार्थी ने रोजगार सेवक को 7 हजार रुपये दिए, वहां पहले से तैनात एसीबी की टीम ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी के हाथ धुलवाए गए, जिसमें पानी का रंग बदल गया। इससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई।

एसीबी की टीम आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए मेदिनीनगर ले गई है। फिलहाल मामले में पूछताछ जारी है।

Trending News

'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा

Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...

Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...

Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी

Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द

Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी

Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला

Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर

Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Sep 08, 2026, 7:12:00 PM