गुरु तेगबहादुर सिंह का 350वें शहादत वर्ष, सेमिनार व प्रदर्शनी का आयोजन

गुरु तेगबहादुर सिंह का 350वें शहादत वर्ष, सेमिनार व प्रदर्शनी का आयोजन

पलामू जिले के मेदिनीनगर में गुरु तेगबहादुर सिंह जी के 350वें शहादत वर्ष पर शनिवार को मेदिनीनगर के गुरु तेग बहादुर मेमोरियल हॉल में कई कार्यक्रम किए गए। इस अवसर पर पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के द्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सहयोग से संस्कृति मंत्रालय के निर्देश पर सेमिनार, प्रदर्शनी व सवद कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर, उप मेयर मनोज सिंह, वार्ड पार्षद साहब सिंह, शिक्षाविद व माटीकला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव, साक्षरता मिशन के शिवशंकर प्रसाद , श्री गुरु सिंह सभा के इंद्रजीत सिंह डिंपल व गुरवीर सिंह गोलू ने किया। 

इस अवसर पर बोलते हुए मेयर ने कहा कि हर किसी को अपने धर्म और भाषा से प्यार होना चाहिए व उनका रक्षा करना उसका धर्म होता है। उन्होंने कहा कि पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र व श्री गुरु सिंह सभा के द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न सिर्फ गुरु तेग बहादुर जी के जीवनी के बारे में बतलाता है बल्कि साथ ही साथ भारत की अखंड संस्कृति और धार्मिक अवधारणा को भी परिलक्षित करती है। उप मेयर मनोज सिंह ने इस तरह के आयोजन होने पर हर्ष व्यक्त किया और इसे समाज के लिए जरूरी बताया। ज्ञानी सुंदर सिंह जी ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवनी पर प्रकाश डाला व सवद प्रस्तुत किया। सवद प्रस्तुत करने वाले में किशोर शुक्ला, राम किशोर व श्याम किशोर पांडे, प्रीति कुमारी, दशमेश मॉडल स्कूल के विद्यार्थी शामिल थे। 

इस मौके पर संत मरियम स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया गया। पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कार्यक्रम अधिशाषी जयदीप घोष ने अतिथियों को सम्मानित किया,  जबकि जयदीप घोष, कृष्ण कुमार, शंकर नंदी, डॉ राजीव नयन, अविनाश देव, मासूम आर्ट ग्रुप को  गुरु सिंह सभा के गुरविर सिंह गोलू, राजिंदर सिंह बंटी, मन्नत सिंह बग्गा, जगजीत सिंह वालिया, मंजीत कौर , रविंदर कौर, भूपेंद्र सिंह, आदि ने सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक सैकत चटर्जी, मुनमुन चक्रवर्ती, राज प्रतीक पाल, अमर कुमार भांजा, श्यामली घोष, गुलशन मिश्रा, राहुल कुमार आदि का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन अमृत कौर और धन्यवाद ज्ञापन इंद्रजीत सिंह डिंपल ने किया।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
Sep 02, 2026, 7:36:00 PM
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
Sep 02, 2026, 7:06:00 PM
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
Sep 02, 2026, 4:21:00 PM
झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 4:01:00 PM