एक झटके में उजड़ गया परिवार! गर्भवती पत्नी समेत पति की सड़क हादसे में मौत

एक झटके में उजड़ गया परिवार! गर्भवती पत्नी समेत पति की सड़क हादसे में मौत

लोहरदगा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। सदर थाना क्षेत्र के बरवाटोली में ट्रक और स्कूटी की टक्कर में एक नवविवाहित दंपती की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला, हालांकि पुलिस ने कुछ दूरी पर ट्रक को बरामद कर लिया है। चालक फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

मृतकों की पहचान कुरसे गांव निवासी 24 वर्षीय वारिश अंसारी और उनकी 21 वर्षीय पत्नी सानिया खातून के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों स्कूटी से सेरेंगहातु गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान बरवाटोली में साहू साइकिल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्घटना के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सदर थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने लोहरदगा-भंडरा मार्ग पर बीएस कॉलेज पुलिस पिकेट के समीप ट्रक को जब्त कर लिया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहा।

पुलिस के अनुसार आरोपी चालक की तलाश जारी है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि वारिश और सानिया का विवाह लगभग एक वर्ष पहले ही हुआ था। परिवार में खुशियों का माहौल था, क्योंकि सानिया गर्भवती थीं। ऐसे में एक ही हादसे में दोनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस हादसे के बाद कुरसे गांव और आसपास के क्षेत्रों में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM