नगर निकाय चुनाव के बीच लातेहार में 40 लाख से ज्यादा नकदी जब्त, स्विफ्ट डिजायर से बरामद हुआ कैश

नगर निकाय चुनाव के बीच लातेहार में 40 लाख से ज्यादा नकदी जब्त, स्विफ्ट डिजायर से बरामद हुआ कैश

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन ने निगरानी और जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में लातेहार नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर बुधवार शाम चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने से हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लातेहार सदर थाना क्षेत्र के करकट गांव के पास बुधवार को नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान पलामू से रांची की ओर जा रही कत्थई रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर (JH 01 CA 9495) को रोका गया।

कार से मिले 40 लाख 20 हजार रुपये

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे एक बैग से 40 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। बैग में 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोटों की गड्डियां मौजूद थीं।

इस कार्रवाई की पुष्टि नोडल पदाधिकारी श्रवण राम ने की। उन्होंने बताया कि नकदी मिलने के तुरंत बाद इसकी जानकारी आयकर विभाग (इनकम टैक्स अधिकारी) को दे दी गई है।

एसपी ने बताए आचार संहिता के नियम

लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान यदि किसी व्यक्ति के पास 49 हजार रुपये से अधिक की राशि पाई जाती है, तो वह मामला जांच के दायरे में आता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बड़ी रकम का परिवहन कर रहा है, तो उसे संबंधित रकम के स्रोत और उद्देश्य से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

एसपी के अनुसार, यदि पैसे बैंक से निकाले गए हैं, तो बैंक स्टेटमेंट या अन्य वैध प्रमाण दिखाना अनिवार्य होगा। साथ ही यह स्पष्ट करना होगा कि राशि को किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

लोगों से नियम पालन की अपील

एसपी कुमार गौरव ने आम जनता से अपील की कि चुनावी माहौल में आचार संहिता के नियमों का पालन करें और बिना वैध दस्तावेज के बड़ी रकम लेकर यात्रा करने से बचें।

फिलहाल बरामद नकदी को लेकर संबंधित विभागों द्वारा जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।HNNN                

Trending News

धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM