झारखंड पुलिस को मिली बडी सफलता: 20 लाख रूपये का ईनामी नक्सली रवींद्र गंझू गिरफ्तार

झारखंड पुलिस को मिली बडी सफलता: 20 लाख रूपये का ईनामी नक्सली रवींद्र गंझू गिरफ्तार

झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 20 लाख रुपये के इनामी भाकपा माओवादी के रीजनल कमेटी सदस्य रवींद्र गंझू को लातेहार से गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक AK-47 राइफल और बड़ी संख्या में गोलियां बरामद की गई है।

मिली खबर के अनुसार रवींद्र गंझू लंबे समय से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था. उस पर झारखंड सरकार ने 15 लाख रुपये और राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. कई संगीन मामलों में उसकी तलाश थी और वह लंबे समय से भूमिगत होकर संगठन की गतिविधियों को संचालित कर रहा था। रवींद्र गंझू का नाम लुकैया एंबुश कांड के बाद सबसे अधिक चर्चा में आया था। उसने लोहरदगा और लातेहार की सीमा पर स्थित लुकैया इलाके में सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला कराया था, जिसमें पुलिस के चार जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए फरवरी 2022 में बड़े पैमाने पर "डबल बुल ऑपरेशन" चलाया गया था लेकिन वह सुरक्षा बलों को चकमा देकर फरार हो गया था.

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2019 से पहले लातेहार, लोहरदगा और रांची के मैक्लूस्कीगंज क्षेत्र में हुए अधिकांश बड़े माओवादी हमलों में रवींद्र गंझू की अहम भूमिका रही थी। सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थीं। बताया जाता है कि इलाके में सक्रिय शीर्ष माओवादी नेताओं में वह अकेला बचा हुआ था। जांच एजेंसियों की कार्रवाई पहले भी उस तक पहुंच चुकी थी। चंदवा के बांझीटोला में लेवी के पैसों से बनाए गए उसके पक्के मकान को वर्ष 2023 में NIA ने जब्त कर लिया था। इसके बावजूद वह लगातार भूमिगत रहकर संगठन की गतिविधियों में शामिल था। रवींद्र गंझू की गिरफ्तारी को झारखंड पुलिस की नक्सल विरोधी मुहिम की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर संगठन के नेटवर्क, हथियारों की आपूर्ति और अन्य माओवादी गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग जुटाने में लगी है।

लातेहार से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
Oct 19, 2026, 12:43:00 PM
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
Oct 19, 2026, 12:31:00 PM
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
Oct 19, 2026, 12:13:00 PM
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
Oct 19, 2026, 12:01:00 PM
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
Oct 19, 2026, 11:46:00 AM
Asian Para Games-2026 : भारत को पहला GOLD, मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास
Asian Para Games-2026 : भारत को पहला GOLD, मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास
Oct 19, 2026, 11:36:00 AM
रोहिणी का इमोशनल ट्वीट, लिखा- माता-पिता का आशीर्वाद ही ईश्वर का आशीर्वाद
रोहिणी का इमोशनल ट्वीट, लिखा- माता-पिता का आशीर्वाद ही ईश्वर का आशीर्वाद
Oct 19, 2026, 11:20:00 AM
MLC पवन ने मंच से अक्षरा व उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
MLC पवन ने मंच से अक्षरा व उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
Oct 19, 2026, 11:06:00 AM
तेज रफ्तार टेम्पो ने तोड़ा रेलवे फाटक का बूम, चालक गिरफ्तार
तेज रफ्तार टेम्पो ने तोड़ा रेलवे फाटक का बूम, चालक गिरफ्तार
Oct 19, 2026, 10:32:00 AM
पुलिस ने 72 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम-प्रसंग में हुई थी हत्या
पुलिस ने 72 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम-प्रसंग में हुई थी हत्या
Oct 18, 2026, 10:50:00 PM