कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक! राहगीर पर हमला, घरों और स्कूल में मचायी तोड़फोड़

कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक! राहगीर पर हमला, घरों और स्कूल में मचायी तोड़फोड़

झारखंड के कोडरमा जिले में जंगली हाथियों के झुंड ने एक बार फिर ग्रामीण इलाके में भारी तबाही मचाई है। सतगावां प्रखंड की कटैया पंचायत स्थित भाखरा गांव में शुक्रवार देर रात हाथियों के प्रवेश से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कई घरों और एक स्कूल परिसर में नुकसान पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक, भाखरा गांव निवासी 47 वर्षीय पृथ्वी सिंह रात के समय बासोडीह बाजार से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अंधेरे के बीच सड़क किनारे मौजूद एक जंगली हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें जमीन पर पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्होंने किसी तरह वहां से भागकर नजदीकी घर में शरण ली और मदद के लिए आवाज लगाई।

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले सदर अस्पताल कोडरमा रेफर किया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची स्थित रिम्स भेज दिया गया।

हाथियों के झुंड ने गांव में अन्य स्थानों पर भी काफी नुकसान पहुंचाया। स्थानीय स्कूल के कार्यालय में रखी अलमारी और अन्य सामान को तोड़ दिया गया। वहीं, गांव के बुजुर्ग निवासी राजा सिंह के घर का दरवाजा तोड़कर हाथियों ने अंदर रखा गेहूं नष्ट कर दिया। एक अन्य ग्रामीण बाले राम के मकान की दीवार भी हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दी।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से हाथियों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन वन विभाग की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी हाथियों के हमले में एक युवक की मौत हो चुकी है और विरोध स्वरूप दो बार सड़क जाम भी किया गया था।

घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल स्थायी समाधान निकालने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और हाथियों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है।

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM