कोडरमा : शैक्षणिक भ्रमण पर जा रही नवोदय छात्राओं की बस खाई में गिरी, 20 से अधिक घायल

कोडरमा : शैक्षणिक भ्रमण पर जा रही नवोदय छात्राओं की बस खाई में गिरी, 20 से अधिक घायल

कोडरमा से राजगीर शैक्षणिक भ्रमण पर जा रही जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं से भरी बस कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस चालक समेत लगभग 20 से अधिक छात्राएं घायल हो गई हैं।

घटना का विवरण
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल अमिताभ कुमार ने बताया कि विद्यालय की 11वीं कक्षा की 75 छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण के लिए राजगीर जा रही थीं। इसी दौरान बस एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में बस चालक और 21 छात्राएं घायल हुईं।

घटना की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग वाहन और एम्बुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घायल छात्राओं को कोडरमा के सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

शैक्षणिक भ्रमण रद्द, छात्राएं सुरक्षित लौटाई गईं
प्रिंसिपल अमिताभ कुमार ने बताया कि पीएम श्री के तहत प्रत्येक वर्ष बच्चों को अलग-अलग स्थलों पर शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया जाता है, जहां उन्हें ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की जानकारी दी जाती है। दुर्घटना के बाद भ्रमण को रद्द कर दिया गया और घायलों के अलावा बाकी सभी छात्राओं को सुरक्षित वापस विद्यालय भेज दिया गया।

घायल छात्राओं ने सुनाई आपबीती
एक घायल छात्रा सानिया कुमारी ने बताया कि वे भ्रमण को लेकर बहुत उत्साहित थीं। सुबह बस में सवार होकर राजगीर के लिए रवाना हुईं, तभी घाटी में अचानक ट्रक से टकराकर बस खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि बस में सवार सभी छात्राएं चीख-पुकार करने लगीं, जबकि आगे चल रही अन्य बस में उनके साथी छात्र और शिक्षक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल लाया।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालचाल जाना
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी सदर अस्पताल पहुंचे। उपायुक्त ऋतुराज ने बताया कि कुछ बच्चियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अधिकतर को हल्की चोटें आई हैं। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए।

Trending News

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल : PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- 'हमारा इरादा अडिग...'
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल : PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- 'हमारा इरादा अडिग...'
Nov 28, 2026, 1:35:00 PM
रेलवे ने काटा मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल, LHS निर्माण की उठी मांग
रेलवे ने काटा मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल, LHS निर्माण की उठी मांग
Nov 28, 2026, 1:20:00 PM
बेतला में 1.46 करोड़ की लागत से बनेगा डाक बंगला, जिला परिषद ने निकाली ई-निविदा
बेतला में 1.46 करोड़ की लागत से बनेगा डाक बंगला, जिला परिषद ने निकाली ई-निविदा
Nov 28, 2026, 12:35:00 PM
डीएम-एसपी, डीजीपी के साथ CM सम्राट चौधरी की बैठक, शाम में क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण
डीएम-एसपी, डीजीपी के साथ CM सम्राट चौधरी की बैठक, शाम में क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण
Nov 28, 2026, 12:26:00 PM
दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त,  पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त, पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
Nov 28, 2026, 11:56:00 AM
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
Nov 28, 2026, 11:32:00 AM
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
Nov 28, 2026, 11:17:00 AM
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
Nov 28, 2026, 11:00:00 AM
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
Nov 28, 2026, 10:35:00 AM
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
Nov 28, 2026, 10:20:00 AM