ओरमांझी से लापता 12 वर्षीय कन्हैया 61 दिन बाद बरामद, सात राज्यों में चला था सर्च ऑपरेशन

ओरमांझी से लापता 12 वर्षीय कन्हैया 61 दिन बाद बरामद, सात राज्यों में चला था सर्च ऑपरेशन

रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 61 दिनों से लापता 12 वर्षीय कन्हैया कुमार को पुलिस ने कोडरमा से सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चे की तलाश के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) सात राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही थी। पूरे अभियान की निगरानी खुद रांची के एसएसपी राकेश रंजन कर रहे थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कन्हैया को कोडरमा में छिपाकर रखा गया है। इसके बाद रांची पुलिस ने कोडरमा पुलिस के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया।

22 नवंबर से था लापता
ओरमांझी थाना क्षेत्र के निवासी कन्हैया कुमार 22 नवंबर 2025 की शाम से गायब था। परिजनों के मुताबिक, वह ओरमांझी ब्लॉक चौक के पास स्थित एसएस प्लस-टू हाई स्कूल के मैदान में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलने गया था। खेल के बाद वह ममता मार्केट पहुंचा, जहां उसकी मां फुचका बेचती हैं।

मां के अनुसार, कन्हैया ने दुकान पर खुद चाट बनाकर उन्हें खिलाया और थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर वहां से निकला, लेकिन फिर वापस नहीं आया। परिजनों ने हरसंभव तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।

परिवार की जिम्मेदारी भी उठाता था कन्हैया
कन्हैया कक्षा तीन का छात्र था और शाम के समय मां की दुकान में मदद करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। बड़े भाई कृष्णा कुमार (19) की एक किडनी खराब है, बहन शिवानी कुमारी है और पिता अर्जुन साव शारीरिक रूप से सक्षम नहीं हैं। ऐसे में कन्हैया की गुमशुदगी से परिवार गहरे संकट में था।

अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भी खुलासा
इसी बीच रांची पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय बाल अपहरण गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो बच्चों को अगवा कर भीख मंगवाने, मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे अपराधों में धकेलता था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, डीजीपी तदाशा मिश्रा और सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर गठित एसआईटी ने इस नेटवर्क को तोड़ते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में विरोधी खेरवार, एंथोनी खेरवार, प्रमोद कुमार, आशिक गोप, राज रवानी, नव खेरवार, सोनी कुमारी, चांदनी देवी, सीता देवी, दिनू भुइयां, संन्यासी खेरवार, मालिन देवी, बेबी देवी, सोनिया देवी और उपैया खेरवार शामिल हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ कन्हैया का परिवार राहत की सांस ले रहा है, बल्कि राज्य में सक्रिय बाल तस्करी नेटवर्क पर भी करारा प्रहार हुआ है।

Trending News

बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
Sep 11, 2026, 6:11:00 PM
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
Sep 11, 2026, 5:55:00 PM