सड़क हादसे में घायल को बचाने वाली भीड़ को दूसरे ट्रक ने रौंदा, सात की मौत, कई घायल
जिले से बेहद दर्दनाक खबर है। यहां यमदूत बन कर दौडे एक ट्रक ने आधा दर्जन से भी ज्यादा लोगों को कुचल दिया। हादसे में सात लोगों के मरने की खबर है। घटना बीती देर रात की बतायी जा रही है। हादसे के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

खूंटी: जिले से बेहद दर्दनाक खबर है। यहां यमदूत बन कर दौडे एक ट्रक ने आधा दर्जन से भी ज्यादा लोगों को कुचल दिया। हादसे में सात लोगों के मरने की खबर है। घटना बीती देर रात की बतायी जा रही है। हादसे के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार 18 पहियों वाले ट्रक ने सात लोगों की जान ले ली। कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर पोड़ा से पहले जोने-लुदरू मोड़ के पास हुए इस हादसे में चार महिलाओं और तीन बच्चों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 9.45 बजे एक स्कूटी सवार जोने-लुदरू मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पुलिया के पास झाड़ियों में गिर गया था। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास की महिलाएं और बच्चे उसे देखने और मदद के लिए पुलिया के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तोरपा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी मृतकों के शव और घायलों को खूंटी सदर अस्पताल लाया गया। हादसे में पाको देवी, कसीला देवी, मानहू देवी, गोलू कुमार, अंजलि कुमारी, तूती कुमारी और 12 वर्षीय सौरभ नायक की मौत होने की खबर है। जबकि घायल खुशबू कुमारी का खूंटी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी मृतक जोने-लुदरू मोड़ के पास स्थित कॉलोनी के निवासी बताये जा रहे हैं। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रक (जेएच 02 एजे 1377) का चालक नशे में था। वह तोरपा की ओर से काफी तेज रफ्तार और लापरवाही से कर्रा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे जुटे लोगों को उसने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।
इनपुट: आईएएनएस











