रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर पवन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल

भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहां के समीप शुक्रवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पूर्व कस्टम अधिकारी और राजपूत नेता रामकुमार सिंह हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटर पवन यादव पुलिस की गोली से घायल हो गया।

रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर पवन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल

आरा : भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहां के समीप शुक्रवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पूर्व कस्टम अधिकारी और राजपूत नेता रामकुमार सिंह हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटर पवन यादव पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रामकुमार सिंह हत्याकांड में शामिल पवन को पुलिस टीम ने धोबहां के पास घेर लिया था

पुलिस के अनुसार, रामकुमार सिंह हत्याकांड में शामिल पवन यादव को पुलिस टीम ने धोबहां के पास घेर लिया था। इसी दौरान पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए उसने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पवन यादव के पैर में गोली लग गई। घायल पवन यादव नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा हाउसिंग कॉलोनी का रहनेवाला बताया जा रहा है।

रामकुमार सिंह की हत्या में बाइक सवार तीन शूटर शामिल थे

बताया जाता है कि रामकुमार सिंह की हत्या में बाइक सवार तीन शूटर शामिल थे। इनमें पवन यादव मुख्य शूटर था। आरोप है कि उसने ही रामकुमार सिंह पर सबसे पहले गोली चलाई थी। पुलिस इस हत्याकांड में उसकी भूमिका को लेकर पहले से तलाश कर रही थी। पवन यादव के मुठभेड़ में घायल होने को हत्याकांड के उद्भेदन की दिशा में पुलिस की अहम कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस अब उससे पूछताछ के आधार पर हत्याकांड में शामिल अन्य शूटरों और साजिशकर्ताओं की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

आरा से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Trending News

नित्या रमन लॉस एंजिल्स की मेयर चुनी जाने वालीं पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं
नित्या रमन लॉस एंजिल्स की मेयर चुनी जाने वालीं पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं
Nov 06, 2026, 10:10:00 AM
राजधानी में मुठभेड, 3 अपराधी ढेर, मनेर के थानाध्यक्ष गोली लगने से घायल
राजधानी में मुठभेड, 3 अपराधी ढेर, मनेर के थानाध्यक्ष गोली लगने से घायल
Nov 06, 2026, 9:28:00 AM
विधानसभा अध्यक्ष और सांसद ने किया PMGSY का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा
विधानसभा अध्यक्ष और सांसद ने किया PMGSY का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा
Nov 06, 2026, 9:17:00 AM
रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर पवन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल
रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर पवन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल
Nov 06, 2026, 8:35:00 AM
सड़क हादसे में घायल को बचाने वाली भीड़ को दूसरे ट्रक ने रौंदा, सात की मौत, कई घायल
सड़क हादसे में घायल को बचाने वाली भीड़ को दूसरे ट्रक ने रौंदा, सात की मौत, कई घायल
Nov 06, 2026, 7:21:00 AM
मरांग बुरू धोरोमगाड़ का संरक्षण एवं देखभाल हम सबों की नैतिक जिम्मेदारी: हेमंत सोरेन
मरांग बुरू धोरोमगाड़ का संरक्षण एवं देखभाल हम सबों की नैतिक जिम्मेदारी: हेमंत सोरेन
Nov 05, 2026, 10:09:00 PM
पंचमंदिर जमीन विवाद में फिर बढ़ा तनाव, शिकायतकर्ता राजा बाबू पर हमला, मारपीट में घायल
पंचमंदिर जमीन विवाद में फिर बढ़ा तनाव, शिकायतकर्ता राजा बाबू पर हमला, मारपीट में घायल
Nov 05, 2026, 9:59:00 PM
पुलिस बनकर कार चालक से 50 हजार की रंगदारी वसूलने वाले तीन गिरफ्तार, बोलेरो और मोबाइल ज़ब्त
पुलिस बनकर कार चालक से 50 हजार की रंगदारी वसूलने वाले तीन गिरफ्तार, बोलेरो और मोबाइल ज़ब्त
Nov 05, 2026, 9:50:00 PM
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, FIR दर्ज
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, FIR दर्ज
Nov 05, 2026, 9:34:00 PM
दीपावली-धनतेरस पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, बाइक पर निकले SSP
दीपावली-धनतेरस पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, बाइक पर निकले SSP
Nov 05, 2026, 9:00:00 PM