पुलिस बनकर कार चालक से 50 हजार की रंगदारी वसूलने वाले तीन गिरफ्तार, बोलेरो और मोबाइल ज़ब्त

जिले में कुचायकोट थाने की पुलिस ने एनएच-27 पर पुलिस का खौफ दिखाकर एक कार चालक से 50 हजार रुपये की अवैध वसूली करने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस बनकर कार चालक से 50 हजार की रंगदारी वसूलने वाले तीन गिरफ्तार, बोलेरो और मोबाइल ज़ब्त

गोपालगंज: जिले में कुचायकोट थाने की पुलिस ने एनएच-27 पर पुलिस का खौफ दिखाकर एक कार चालक से 50 हजार रुपये की अवैध वसूली करने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

प्राप्त खबर के अनुसार यह सनसनीखेज मामला 4 नवंबर 2026 का है। बताया जा रहा है कि एनएच-27 पर बलथरी स्थित आइडियल होटल के पास एक बोलेरो में सवार तीन युवकों ने आगे से कार को घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने कार चालक पर शराब के अवैध कारोबार का झूठा आरोप लगाया और पुलिस कार्रवाई का डर दिखाने लगे। घबराए हुए चालक ने जब उनसे विनती की, तो बदमाशों ने दबाव बनाते हुए अपने एक परिचित की यूपीआई आईडी पर 50 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। रुपये मिलने के बाद उन्होंने चालक को वहां से जाने दिया।

इधर इस पूरी घटना की सूचना मिलते ही कुचायकोट थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तुरंत हरकत में आए और जांच शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डोढ़वालिया के पास एनएच-27 मोड़ से संदिग्ध बोलेरो और उसमें सवार तीनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपालपुर थाना क़े बरनिया गांव निवासी  नंदलाल प्रसाद क़े पुत्र आदित्य कुमार, कुचायकोट क़े पहाड़पुर गांव निवासी अरविंद प्रसाद क़े पुत्र रीतीक कुमार और सारण क़े मसरख थाना क़े सोनौली गांव निवासी भोला सिंह, क़े पुत्र नितेश सिंह क़े रूप में की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।


गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 


Trending News

मरांग बुरू धोरोमगाड़ का संरक्षण एवं देखभाल हम सबों की नैतिक जिम्मेदारी: हेमंत सोरेन
मरांग बुरू धोरोमगाड़ का संरक्षण एवं देखभाल हम सबों की नैतिक जिम्मेदारी: हेमंत सोरेन
Nov 05, 2026, 10:09:00 PM
पंचमंदिर जमीन विवाद में फिर बढ़ा तनाव, शिकायतकर्ता राजा बाबू पर हमला, मारपीट में घायल
पंचमंदिर जमीन विवाद में फिर बढ़ा तनाव, शिकायतकर्ता राजा बाबू पर हमला, मारपीट में घायल
Nov 05, 2026, 9:59:00 PM
पुलिस बनकर कार चालक से 50 हजार की रंगदारी वसूलने वाले तीन गिरफ्तार, बोलेरो और मोबाइल ज़ब्त
पुलिस बनकर कार चालक से 50 हजार की रंगदारी वसूलने वाले तीन गिरफ्तार, बोलेरो और मोबाइल ज़ब्त
Nov 05, 2026, 9:50:00 PM
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, FIR दर्ज
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, FIR दर्ज
Nov 05, 2026, 9:34:00 PM
SDM ने किया संप्रेक्षण गृह एवं विशेष गृह बरमसिया का औचक निरीक्षण
SDM ने किया संप्रेक्षण गृह एवं विशेष गृह बरमसिया का औचक निरीक्षण
Nov 05, 2026, 7:07:00 PM
डॉ. कुमार सत्येन्द्र यादव बने पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष
डॉ. कुमार सत्येन्द्र यादव बने पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष
Nov 05, 2026, 7:00:00 PM
बिहार में पहली बार सरकारी सहायता से हुआ लिवर प्रत्यारोपण, मोनू कुमार के महादान से 3 मरीजों को मिला नया जीवन
बिहार में पहली बार सरकारी सहायता से हुआ लिवर प्रत्यारोपण, मोनू कुमार के महादान से 3 मरीजों को मिला नया जीवन
Nov 05, 2026, 6:44:00 PM
मकान के ग्राउंड फ्लोर में अचानक लगी भीषण आग, एक युवती समेत 2 लोग झुलसे
मकान के ग्राउंड फ्लोर में अचानक लगी भीषण आग, एक युवती समेत 2 लोग झुलसे
Nov 05, 2026, 6:33:00 PM
कतरास मर्डर केस का पर्दाफाश, पार्टी के बहाने घर आए, CCTV तार से गला घोंटा
कतरास मर्डर केस का पर्दाफाश, पार्टी के बहाने घर आए, CCTV तार से गला घोंटा
Nov 05, 2026, 6:26:00 PM
विकास व व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर नित्यानंद राय से मिले जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी
विकास व व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर नित्यानंद राय से मिले जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी
Nov 05, 2026, 6:11:00 PM