बिहार में पहली बार सरकारी सहायता से हुआ लिवर प्रत्यारोपण, मोनू कुमार के महादान से 3 मरीजों को मिला नया जीवन

बिहार में अंगदान एवं अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राज्य में पहली बार बिहार सरकार की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर लिवर प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

बिहार में पहली बार सरकारी सहायता से हुआ लिवर प्रत्यारोपण, मोनू कुमार के महादान से 3 मरीजों को मिला नया जीवन

पटना : बिहार में अंगदान एवं अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राज्य में पहली बार बिहार सरकार की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर लिवर प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल एवं पूर्व घोषित निर्णय के अनुरूप लिवर प्रत्यारोपण के लिए सरकार की ओर से 15 लाख रुपए का अनुदान उपलब्ध कराया गया। यह उपलब्धि न केवल राज्य में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि अंगदान के माध्यम से मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने का प्रेरणादायक उदाहरण भी है।

16 वर्षीय मोनू कुमार के महादान से तीन मरीजों को मिला नया जीवन

दरअसल, बीते दिनों पटना के 16 वर्षीय मोनू कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान आईजीआईएमएस पटना में उन्हें ब्रेन डेड घोषित किया गया। इस असहनीय दुःख की घड़ी में भी उनके परिजनों ने असाधारण संवेदनशीलता और साहस का परिचय देते हुए स्वेच्छा से उनका लिवर एवं दोनों किडनी दान करने का निर्णय लिया। मोनू कुमार के इस महादान से तीन जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिला। इनमें आईजीआईएमएस पटना में 19 वर्षीय युवती का सफल लिवर प्रत्यारोपण, एक अन्य मरीज का किडनी प्रत्यारोपण व आईजीआईएमएस में एक मरीज का किडनी प्रत्यारोपण शामिल है।

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर उपलब्ध कराई गई 15 लाख की सहायता

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि यह मामला संज्ञान में आते ही उन्होंने आईजीआईएमएस पटना के निदेशक एवं लिवर प्रत्यारोपण विभाग के विभागाध्यक्ष को अंगदान एवं प्रत्यारोपण की प्रक्रिया में होने वाले सभी आवश्यक खर्चों की व्यवस्था करने और पूर्व घोषित निर्णय के अनुरूप लिवर प्रत्यारोपण के लिए बिहार सरकार की ओर से प्रति मरीज 15 लाख का अनुदान उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का संकल्प है कि आर्थिक कठिनाई के कारण किसी भी जरूरतमंद मरीज को जीवनरक्षक उपचार से वंचित नहीं होना पड़े। राज्य में पहली बार सरकारी सहायता से लिवर प्रत्यारोपण का सफलतापूर्वक संपन्न होना बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

विभिन्न संस्थानों के समन्वय से सफल हुआ अंग प्रत्यारोपण

इस पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में आईजीआईएमएस की ब्रेन डेथ कमेटी, SOTTO बिहार, NOTTO दिल्ली, ROTTO कोलकाता और आईजीआईएमएस एवं एम्स पटना की चिकित्सकीय टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाली पूरी चिकित्सकीय टीम को हार्दिक बधाई दी। साथ ही, मोनू कुमार के परिजनों के साहसिक, संवेदनशील एवं मानवता से परिपूर्ण निर्णय को सादर नमन करते हुए उनके प्रति गहरी संवेदना एवं सम्मान व्यक्त किया।

अंगदान महादान है। एक व्यक्ति का अंगदान कई जिंदगियों को नई उम्मीद दे सकता है - स्वास्थ्य मंत्री

उन्होंने कहा कि अंगदान महादान है। एक व्यक्ति का अंगदान कई जिंदगियों को नई उम्मीद दे सकता है। मोनू कुमार का महादान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देता है कि दुःख की सबसे कठिन घड़ी में भी मानवता की सेवा का संकल्प अनेक परिवारों में खुशियां लौटा सकता है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार अंगदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों को आधुनिक एवं जीवनरक्षक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Trending News

SDM ने किया संप्रेक्षण गृह एवं विशेष गृह बरमसिया का औचक निरीक्षण
SDM ने किया संप्रेक्षण गृह एवं विशेष गृह बरमसिया का औचक निरीक्षण
Nov 05, 2026, 7:07:00 PM
डॉ. कुमार सत्येन्द्र यादव बने पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष
डॉ. कुमार सत्येन्द्र यादव बने पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष
Nov 05, 2026, 7:00:00 PM
बिहार में पहली बार सरकारी सहायता से हुआ लिवर प्रत्यारोपण, मोनू कुमार के महादान से 3 मरीजों को मिला नया जीवन
बिहार में पहली बार सरकारी सहायता से हुआ लिवर प्रत्यारोपण, मोनू कुमार के महादान से 3 मरीजों को मिला नया जीवन
Nov 05, 2026, 6:44:00 PM
मकान के ग्राउंड फ्लोर में अचानक लगी भीषण आग, एक युवती समेत 2 लोग झुलसे
मकान के ग्राउंड फ्लोर में अचानक लगी भीषण आग, एक युवती समेत 2 लोग झुलसे
Nov 05, 2026, 6:33:00 PM
कतरास मर्डर केस का पर्दाफाश, पार्टी के बहाने घर आए, CCTV तार से गला घोंटा
कतरास मर्डर केस का पर्दाफाश, पार्टी के बहाने घर आए, CCTV तार से गला घोंटा
Nov 05, 2026, 6:26:00 PM
विकास व व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर नित्यानंद राय से मिले जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी
विकास व व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर नित्यानंद राय से मिले जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी
Nov 05, 2026, 6:11:00 PM
दीपावली और काली पूजा को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, DC ने पूजा पंडालों का लिया जायजा
दीपावली और काली पूजा को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, DC ने पूजा पंडालों का लिया जायजा
Nov 05, 2026, 6:06:00 PM
BJP जिला कार्यालय में दर्जनों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन, परिचय मंडल की हुई घर वापसी
BJP जिला कार्यालय में दर्जनों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन, परिचय मंडल की हुई घर वापसी
Nov 05, 2026, 5:50:00 PM
दिनदहाड़े यूको बैंक में करोड़ों का डाका : 20 मिनट तक बंधक रहे ग्राहक और कर्मचारी
दिनदहाड़े यूको बैंक में करोड़ों का डाका : 20 मिनट तक बंधक रहे ग्राहक और कर्मचारी
Nov 05, 2026, 5:45:00 PM
शिक्षा विभाग का अहम निर्देश: सरकारी स्कूलों के बच्चों का खुलेगा बैंक खाता
शिक्षा विभाग का अहम निर्देश: सरकारी स्कूलों के बच्चों का खुलेगा बैंक खाता
Nov 05, 2026, 5:40:00 PM