BJP जिला कार्यालय में दर्जनों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन, परिचय मंडल की हुई घर वापसी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) जिला कार्यालय बुधुडीह में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

BJP जिला कार्यालय में दर्जनों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन, परिचय मंडल की हुई घर वापसी

जामताड़ा : भारतीय जनता पार्टी (BJP) जिला कार्यालय बुधुडीह में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान कांग्रेस छोड़कर आए कई कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की विचारधारा में आस्था जताते हुए पार्टी का दामन थामा।शहर के युवा व्यवसायी सुदर्शन कुमार के नेतृत्व में युवाओं का भाजपा में शामिल होना संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, नगर परिषद चुनाव के दौरान पार्टी से अलग हुए परिचय मंडल ने भी पुनः भाजपा में वापसी की।

यह पार्टी के लिए हर्ष और उत्साह का विषय है - BJP जिलाध्यक्ष सुमित शरण

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने सभी नवागंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए हर्ष और उत्साह का विषय है कि लगातार विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल बिंदापाथर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दालों के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और आज शहर के युवा व्यवसायी सुदर्शन कुमार के साथ दर्जनों युवाओं का पार्टी में शामिल होना युवाओं के बीच भाजपा के प्रति बढ़ते आकर्षण को दर्शाता है। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया में लगातार संपर्क एवं संवाद बनाए रखने के लिए प्रवीण आनंद मिश्रा के प्रयासों की भी सराहना की।

जिलाध्यक्ष ने कहा- BJP केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, समाजसेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ काम करने वाला संगठन है

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, समाजसेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ काम करने वाला संगठन है। पार्टी में शामिल हुए सभी युवा राष्ट्रभक्ति और संगठन के मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाएं, यही अपेक्षा है।परिचय मंडल की पुनः भाजपा में वापसी पर जिलाध्यक्ष ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीतिक परिस्थितियों के कारण वे पिछले नगर परिषद चुनाव के दौरान पार्टी से अलग हो गए थे, लेकिन आज उनकी घर वापसी से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि परिचय मंडल पूर्व की तरह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ क्षेत्र में संगठन एवं समाज के लिए कार्य करेंगे। 

युवा व्यवसायी सुदर्शन कुमार ने कहा- आज का दिन उनके लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है

सदस्यता ग्रहण करने के बाद युवा व्यवसायी सुदर्शन कुमार ने कहा कि आज का दिन उनके लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। भाजपा से जुड़ने का अवसर मिलने पर उन्होंने जिलाध्यक्ष सुमित शरण एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लिया कि पार्टी में रहकर जनसेवा, समाजसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।पुनः भाजपा में शामिल हुए परिचय मंडल ने कहा कि जिलाध्यक्ष सुमित शरण के साथ उनके मधुर संबंध और निरंतर संवाद के कारण वे एक बार फिर भाजपा परिवार में लौटे हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनाव के बाद वे पार्टी में सक्रिय नहीं थे, लेकिन आज जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में पुनः भाजपा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कर रहे हैं। 

'सुबह का भूला अगर शाम को घर लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते'

उन्होंने कहा, सुबह का भूला अगर शाम को घर लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का अभिनंदन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता राजेंद्र राउत, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, प्रवीण आनंद मिश्रा, देवेंन्दु नायक, ब्रजेश राउत, लालटू नायक और दर्जनों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

रोहतास में गुरु शिष्य का पवित्र रिश्ता कलंकित, शिक्षक के प्रेम विवाह का Video Viral वायरल
रोहतास में गुरु शिष्य का पवित्र रिश्ता कलंकित, शिक्षक के प्रेम विवाह का Video Viral वायरल
Nov 14, 2026, 11:34:00 AM
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM