खूंटी : हाईटेंशन तार की चपेट में आये रथ खींच रहे बच्चे, दो की मौ*त

खूंटी : हाईटेंशन तार की चपेट में आये रथ खींच रहे बच्चे, दो की मौ*त

खूंटी : हाईटेंशन तार की चपेट में आये रथ खींच रहे बच्चे, दो की मौ*त
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 20, 2026, 5:18:00 PM

झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। धार्मिक रथ को खेल-खेल में खींच रहे स्कूली छात्र अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निधिवन रेस्टोरेंट के समीप एक धार्मिक आयोजन के लिए रथ खड़ा किया गया था। पास के सरकारी विद्यालय के कुछ छात्र वहां पहुंचे और उत्सुकतावश रथ को आगे बढ़ाने लगे। इसी दौरान रथ का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन से संपर्क में आ गया। संपर्क होते ही पूरे रथ में तेज विद्युत प्रवाह फैल गया, जिससे रथ के पास मौजूद बच्चे करंट की चपेट में आ गए।

इस हादसे में चंदन कुमार, पिता ननका यादव, तथा तिजेश्वर गोप, पिता पाल गोप, की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों छात्र 12वीं कक्षा के विद्यार्थी थे। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों की चीख-पुकार सुनकर राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद करवाई, जिसके बाद झुलसे हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी छह छात्रों को बेहतर इलाज के लिए खूंटी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग पूरे मामले की जानकारी जुटाने में जुटे हैं, जबकि इलाके में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Trending News

कतरास में बड़ा भू-धंसान, तेज धमाके के साथ 60 फीट जमीन धंसी, आधा दर्जन मकान जमींदोज
कतरास में बड़ा भू-धंसान, तेज धमाके के साथ 60 फीट जमीन धंसी, आधा दर्जन मकान जमींदोज
Jul 20, 2026, 9:56:00 PM
जमुई: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, DM से शिकायत, ग्रामीणों ने CO पर मनमानी का लगाया आरोप
जमुई: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, DM से शिकायत, ग्रामीणों ने CO पर मनमानी का लगाया आरोप
Jul 20, 2026, 9:42:00 PM
सूखे नशे पर पुलिस का बडा प्रहार, 86 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
सूखे नशे पर पुलिस का बडा प्रहार, 86 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 20, 2026, 8:13:00 PM
सोमनाथ यात्रा: 1,150 श्रद्धालुओं के जत्थे को सीएम ने दिखाई हरी झंडी
सोमनाथ यात्रा: 1,150 श्रद्धालुओं के जत्थे को सीएम ने दिखाई हरी झंडी
Jul 20, 2026, 8:02:00 PM
फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खबर! डूरंड कप के सभी मैचों की एंट्री फ्री
फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खबर! डूरंड कप के सभी मैचों की एंट्री फ्री
Jul 20, 2026, 6:54:00 PM
मोतिहारी: हत्या के एक चर्चित मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती
मोतिहारी: हत्या के एक चर्चित मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती
Jul 20, 2026, 6:41:00 PM
'न नोटिस मिला, न सुनवाई'... DCA पर पूर्व कार्यकारिणी सदस्य का गंभीर आरोप
'न नोटिस मिला, न सुनवाई'... DCA पर पूर्व कार्यकारिणी सदस्य का गंभीर आरोप
Jul 20, 2026, 6:23:00 PM
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगेंगे पशु शिविर, मिलेगा पशुओं के लिए चारा
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगेंगे पशु शिविर, मिलेगा पशुओं के लिए चारा
Jul 20, 2026, 6:20:00 PM
'निशांत कुमार बिहार के भविष्य हैं' जन्मदिन पर नालंदा में विशेष कार्यक्रम, अनाथ बच्चों के साथ कटा केक
'निशांत कुमार बिहार के भविष्य हैं' जन्मदिन पर नालंदा में विशेष कार्यक्रम, अनाथ बच्चों के साथ कटा केक
Jul 20, 2026, 6:18:00 PM
अब हर छात्र बनेगा 'ग्रीन वॉरियर', पासवा के पौधारोपण अभियान ने पकड़ी रफ्तार
अब हर छात्र बनेगा 'ग्रीन वॉरियर', पासवा के पौधारोपण अभियान ने पकड़ी रफ्तार
Jul 20, 2026, 6:11:00 PM